ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

ट्रेन में Unreserved सीट बुक करना आसान, रेलवे का नया ऐप देगा ये सुविधा

रेल मंत्रालय एक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार कर रहा है. नए ऐप के जरिए यूजर्स अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे. यही नहीं इसके अलावा किसी भी तरह की कंप्लेंट भी दर्ज कर सकेंगे. आप इस ऐप पर ट्रेन को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे. जब से इस ऐप के बारे में चर्चा शुरू हुई है यूजर्स को इसका बेसब्री से इंतजार है. रेल मंत्री ने संसद में इसके लॉन्च के सवाल पर कहा कि ये ऐप यूजर्स के लिए काफी बेनिफिशियल रहेगा. इससे काफी सारी ट्रेन सर्विस मिल सकेगी. जल्द ही इसे यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा.

नए ऐप पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, भारतीय रेलवे पैसेंजर सर्विस के लिए एक स्पेशल ऐप ‘ऑल इन वन’ डेवलप कर रहा है. इस ऐप में पैसेंजर एक ही ऐप में अनरिजर्व्ड टिकटिंग, शिकायत दर्ज करने, ट्रेन की स्टेट्स चेक करने और कई दूसरी सर्विसेज का बेनिफिट देगा.

रेलवे का नया ऐप

अपकमिंग ऐप ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बेहतर साबित हो सकता है. इसे सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने से डिजाइन किया है. नए ऐप को टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC के साथ कनेक्ट किया जाएगा. इसमें पैसेंजर्स को टिकट बुकिंग से लेकर सफर के दौरान की कई सर्विसेज मिलेंगी. ऐप में आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे.

इस नए ऐप के जरिए भारतीय रेलवे का मोटीव पैसेंजर्स को एक जगह पर सभी ऑप्शन देने और उन्हें आसान बनाने का है. इसके अलावा कमाई बढ़ाना है. फिलहाल इस ऐप पर काम चल रहा है, इसे जल्द ही यूजर्स के लिए शुरू किया जा सकता है.

ऑनलाइन ट्रेन टिकट ऐसे करें बुक

IRCTC की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करने के लिए आपको इन पर लॉगइन करना होगा. इसके बाद ‘Book Your Ticket’ या ‘तत्काल बुकिंग’ के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां पर बोर्डिंग और डेस्टिनेशन एड्रेस भरें. यात्रा की डेट सलेक्ट करें. यात्रा करने का क्लास सलेक्ट करें. अपनी ट्रेन चुनें. पैसेंजर संख्या और उनकी डिटेल्स भरें. इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें. पेमेंट करने लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या यूपीआई का यूज कर सकते हैं. आप अपना पेमेंट स्टेटस चेक करें और कंफर्मेशन के बाद टिकट डाउनलोड कर लें.