ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में ऑटोवालों का होगा 10 लाख का बीमा, बेटी की शादी पर मिलेंगे 1-1 लाख

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक हलचल जोर पकड़ चुकी है. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली के ऑटोवालों के लिए 10 लाख का जीवन बीमा कराया जाएगा. साथ ही बेटी की शादी पर एक लाख रुपये की मदद भी की जाएगी.

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैंने ऑटो वाले का नमक खाया है. मैं आज इनके लिए पांच बड़ी घोषणाएं कर रहा हूं.”

उन्होंने कहा, “दिल्ली में हमारी सरकार बनने पर ऑटो वालों की बेटी की शादी में सरकार एक लाख देगी. साथ ही साल में 2 बार होली और दीवाली पर वर्दी के लिए उन्हें 2500 रुपये अलग से दिए जाएंगे. इसके अलावा इनके बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का पूरा खर्च सरकार उठाएगी.”

जीवन बीमा के साथ-साथ दुर्घटना बीमा भी

ऑटोवालों के लिए बीमा कराने का ऐलान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ऑटो वालों का 10 लाख रुपये का जीवन बीमा भी कराएगी. इसके अलावा इनका 5 लाख का दुर्घटना बीमा भी कराया जाएगा. ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि AAP सरकार ऑटो चालकों के साथ खड़ी थी, खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी.

उन्होंने कहा कि अगले साल फरवरी में जब दिल्ली में हमारी फिर से सरकार बनेगी तो इन चीजों को लागू किया जाएगा. ऑटोवाले बहुत गरीब हैं. जब ये बेटी की शादी करते हैं तो इन्हें तकलीफ होती है. अब किसी भी ऑटोवाले की बेटी की शादी होती है तो उन्हें सरकार की ओर से एक लाख रुपये दिए जाएंगे.

ऑटोवाले के लिए वर्दी के खर्चे का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ऑटोवाले के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य होता है. उनके लिए वर्दी बनवाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए साल में 2 बार (होली और दिवाली) पर सरकार की ओर से वर्दी बनवाने के लिए 2500-2500 रुपये दिए जाएंगे.

क्या है ‘पूछो ऐप’

‘पूछो ऐप’ लोगों को रजिस्टर्ड ऑटो ड्राइवरों के मोबाइल नंबरों के दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम द्वारा डेवलप डेटाबेस तक पहुंचने और सवारी बुक करने के लिए उन्हें कॉल करने की सुविधा देता है.

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव कराए जाने हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के खिलाफ खड़ी आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार अपने दम पर सत्ता में बने रहने के लिए लगातार कोशिशों में जुटी है.