ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

हाथरस में बड़ा सड़क हादसा, कंटेनर ने मैजिक में मारी टक्कर; 7 की मौत

हाथरस जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ. बरेली-मथुरा मार्ग पर जैतपुर गांव के पास एक कंटेनर ने मैजिक में टक्कर मार दी. हादसे में मैजिक में सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर घायल हो गए. सभी मैजिक सवार कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को एटा देखने के लिए जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए.

बता दें कि चंदपा थाना क्षेत्र के कुम्हरई गांव निवासी करीब 20 लोग और उनके रिश्तेदार मैजिक में सवार होकर मंगलवार दोपहर एटा के नगला इमलिया गांव निवासी 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को देखने के लिए जा रहे थे, तभी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर बरेली-मथुरा मार्ग के पास जैतपुर गांव में कंटेनर ने मैजिक में टक्कर मार दी.

टक्कर लगने से बाद गड्ढे में जा गिरी मैजिक

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक कई पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. पास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और मैजिक में से घायलों को बाहर निकाला. मौके पर ही छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक महिला ने भी दम तोड़ दिया.

घटनास्थल पहुंचे जिलाधिकारी

फिलहाल जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिले के अन्य अधिकारी हादसे के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं. जिलाधिकारी राहुल पांडेय, एसपी निपुन अग्रवाल सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर और जिला अस्पताल पहुंचे.