ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

तीसरे टेस्ट से पहले ऋषभ पंत को लगी चोट, फिर हुआ कुछ ऐसा, 2021 में गाबा में दिलाई थी जीत

एडिलेड टेस्ट में 10 विकेटों से हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया फिलहाल ब्रिसबेन टेस्ट की तैयारों में जुट गई है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के लिए तैयारियां कर रहे हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इस दौरान बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखें. हालांकि इस दौरान ऋषभ पंत को चोट लग गई. ब्रिसबेन के गाबा में खेले जाने वाले टेस्ट के लिए तैयारी करते समय पंत चोटिल हो बैठे. आइए जानते हैं कि पंत को चोट लगने के बाद क्या हुआ ?

ऋषभ पंत ने रोक दी प्रैक्टिस

बता दें कि ऋषभ पंत को नेट्स में थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु बॉलिंग कर रहे थे. रघु पंत को साइडआर्म (क्रिकेट उपकरण) से बॉलिंग कराते हुए अभ्यास में मदद कर रहे थे. बॉल सीधे उनके हेलमेट पर टकराई. तब ही पंत को चोट लग गई. चोट लगने के बाद ऋषभ पंत ने बैटिंग प्रैक्टिस रोक दी. इसके बाद रघु के अलावा मेडिकल स्टाफ के एक मेंबर, भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोशट उनके पास आ गए. पंत की जांच की गई. हालांकि ऋषभ पंत अब बिलकुल ठीक है. उन्हें मामूली सी चोट लगी थी. कुछ समय बाद ही पंत ने दोबारा प्रैक्टिस शुरु कर दी.

गाबा में टीम इंडिया को जीत दिला चुके हैं पंत

ब्रिसबेन के गाबा में 14 दिसंबर से तीसरे टेस्ट की शुरुआत होगी. इसी मैदान पर साल 2021 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में मात दे चुकी है. तब ऋषभ पंत टीम इंडया के नए हीरो बनकर उभरे थे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन और दूसरी पारी में 294 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने पहली पारी में 336 रन बनाए थे. वहीं मैच जीतने के लिए उसे दूसरी पारी में 328 रनों का टारगेट मिला था. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत ने दूसरी पारी में नाबाद 89 रन बनाकर कंगारू टीम से मैच छीन लिया था. उनके बल्ले से विजयी चौका भी निकला था.

इस सीरीज में फ्लॉप रहे हैं पंत

ऋषभ पंत मौजूदा सीरीज में अपने बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं. पर्थ टेस्ट में उनका बल्ला खामोश रहा था. जबकि एडिलेड टेस्ट में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले. पर्थ टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 37 और दूसरी पारी में एक रन बनाया. वहीं एडिलेड में भी वे फ्लॉप रहे. पिंक बॉल टेस्ट में ऋषभ ने पहली पारी में 21 रन बनाए थे. दूसरी पारी ने वे 28 रनों पर मिचेल स्टार्क का शिकार हो गए थे.