ब्रेकिंग
‘साहब! दोस्त की आत्मा डराती है, मुझे पकड़ लो...’ हत्या के 7 दिन बाद कातिल ने खुद किया सरेंडर बिलासपुर में खूनी तांडव: रतनपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला! महिला की मौत, 8 लोग लहूलुहान रफ्तार का कहर! अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी और मौत के बी... Dhamtari Police: 'ऑपरेशन तलाश' का आगाज! 30 दिन में घर लौटेंगे गुमशुदा लोग, पुलिस का बड़ा अभियान Dhamtari News: धमतरी के 'आमदी' की बदलेगी सूरत! गौरवपथ, बैंक और लाइब्रेरी के साथ बनेगा नया विकास केंद... Road Accident News: बेकाबू ट्रक ने खाट पर सो रहे व्यक्ति को रौंदा, ड्राइवर को आई नींद की झपकी ने ली ... Family Dispute News: बहू पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप, लाचार सास और पति ने प्रशासन से मांगी इच्छामृत्य... Ramavatar Jaggi Murder Case: अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलिया... शिवरीनारायण की महानदी में 'बोट वॉर'! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टक... बस्तर में जीत का जश्न: खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाभंडारा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पत्नी सावित्री...

Indore-Nagpur Train को रायपुर तक चलाने की मांग… इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस के विस्तार लिए भी रेल मंत्री को चिट्ठी

 इंदौर: इंदौर रेलवे स्टेशन से इंदौर-रायपुर के लिए वर्तमान में पुरी हमसफर एक्सप्रेस का संचालन ही किया जा रहा है। यह ट्रेन में सप्ताह सिर्फ एक ही दिन मंगलवार को चल रही है। ऐसे में रायपुर आने जाने वाले यात्री खासे परेशान होते है।

यात्रियों की सहूलियत के लिए इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित करने और इंदौर-नागपुर ट्रेन को रायपुर तक विस्तारित करने की मांग उठाई जा रही है।

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति मुंबई के सदस्य जगमोहन वर्मा ने बताया कि सप्ताह में इंदौर-नागपुर ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जा रही है। हमने मांग की है कि इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने और रायपुर विस्तारित किया जाए।

तेजी से बढ़ रहा इंदौर-नागपुर-रायपुर व्यापार

  • इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा गया है। वर्मा ने बताया कि इंदौर-नागपुर-रायपुर का यातायात तेजी से बढ़ रहा है। इंदौर-नागपुर मार्ग के यात्रियों को प्रतीक्षा सूची में टिकट लेने पड़ते हैं।
  • इंदौर नागपुर ट्रेन प्रति रविवार और मंगलवार को चलती है। इन ट्रेनों में बैतूल, आमला, मुलताई, पांढुर्ना के विद्यार्थी व व्यापारी यात्रा करते हैं। लंबे समय से इस ट्रेन के विस्तार की मांग चल रही थी।
  • इंदौर-नागपुर ट्रेन को प्रतिदिन संचालित होने से इंदौर-भोपाल का महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के शहरों से संपर्क होने से रेल प्रशासन को राजस्व में वृद्धि होगी। इसी तरह इंदौर-पुरी हमसफर ट्रेन को भी सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग की गई है।

यात्री सुविधा: 75 कोच के लिए हर दिन तैयार हो रहे 12 हजार लिनेन सेट

इस बीच खबर है कि रतलाम मंडल के इंदौर और महू रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों को बेहतर लिनेन सेट उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक मैकेनाइज्ड लांड्री में हर दिन औसतन 11 ट्रेनों में 12 हजार सेट लिनेन तैयार किए जा रहे हैं। लिनेन काे लेकर यात्रियों की शिकायत भी कम हुई है।

रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे द्वारा बेडिंग के रूप में दो बेड शीट, पिलो कवर, एक फेस टावेल और एक कंबल उपलब्ध कराता है। इस लिनेन की सफाई के लिए इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में मेकेनाइज्ड लांड्री स्थापित की गई है। जिसमें 2-2 वाशर, ड्रायर, आयरनर और बायलर लगा है।