ब्रेकिंग
Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स... JSLPS Women Cadre Protest: महिला सशक्तिकरण के दावे फेल? 8 महीने से नहीं मिला मानदेय, धरने पर बैठीं J... Palamu Encounter Update: पलामू एनकाउंटर में विदेशी हथियारों से हुई पुलिस पर फायरिंग! जानें मुठभेड़ क...

राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश, लाखों के मोबाइल हुए जब्त

इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने पांच सदस्य मोबाइल लुटेरी गैंग को गिरफ्तार क्या है जिनके पास से 37 मोबाइल लूट के बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने खंडवा खरगोन और इंदौर में लूट करने की घटनाओं को अंजाम दिया है। साथी आरोपियों से दो चोरी की बाइक भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर से आईटी पार्क चौराहे पर बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे और ही मामले में पुलिस ने टीम गठित की और 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी आईटी पार्क चौराहा के आसपास मोबाइल लूट करने की नीयत से घूम रहे हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा जिनकी पहचान अमन लालवानी निवासी मोरटक्का जिला खंडवा, रवि छावड़े पिता देवी सिंह छावड़े निवासी मोरटक्का जिला खंडवा और एक अन्य नाबालिग के रूप में हुई। वही एक अन्य उनके साथी रौनक पिता कैलाश राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 37 मोबाइल और दो चोरी की बाइक भी बरामद की है।

डीसीपी के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी खंडवा जिले से यहां वीकेंड पर लूट करने की नीयत से आते हैं और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह महंगे शौक के आदी हैं जिसके चलते वह घटनाओं को अंजाम देते हैं। बदमाशों से कुल 7 लाख के महंगे मोबाइल और बाइक जप्त की गई है।