ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

दुल्हन को फोन कर गायब हो गया दूल्हा, 10 दिन बाद पुलिस पकड़कर लाई, फिर ऐसे हुई शादी

उत्तर प्रदेश के उरई में एक दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी. अगले दिन दूल्हे राजा उसे ब्याह कर अपने साथ ले जाने वाले थे. लेकिन इससे पहले एक फोन आया और दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई. दूल्हे ने दुल्हन से ऐसी डिमांड की, जिसे पूरा न होने की बात सुनकर वो भाग गया. शादी के दिन भी वो नहीं आया. दुल्हन ने फिर एसपी से मदद मांगी. 10 दिन बाद दूल्हे को ढूंढकर लाया गया. फिर दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई.

घटना माधोगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया का है. राजवीर कठेरिया ने अपनी बेटी पूजा की शादी एको निवासी माता प्रसाद के बेटे विकास से तय की थी. जिनकी 25 नवंबर को शादी होनी थी. जब लड़की के परिजन लड़के वालों के यहां शगुन लेकर गए तो दूल्हा वहां नहीं थी. फिर फोन करके दूल्हे ने अतिरिक्त दहेज की मांग की. लड़की वालों ने उसे मनाने की खूब कोशिश की. मगर वो नहीं माना.

धूमधाम से हुई शादी

इसके बाद पता चला कि दूल्हा कहीं भाग गया है. इस बात से परेशान होकर दुल्हन अपने परिजनों संग थाने पहुंच गई. वहां उसने पूरी बात एसपी को बताई. एसपी के आदेश पर दूल्हे की तलाश शुरू हुई. 7 दिसंबर को दूल्हा मिल गया. पुलिस वाले उसे दुल्हन पक्ष के पास लेकर आए. पहले तो दोनों परिवारों में खूब हंगामा हुआ. लेकिन जल्द ही दोनों के बीच शादी को लेकर सहमति बन गई.

थानाध्यक्ष ने की बात

इसके बाद 7 दिसंबर को दूल्हा-दुल्हन की शादी पुलिस की मौजूदगी में करवाई गई. फिर दुल्हन की विदाई हुई. इस अनोखी शादी की चर्चा अब हर जगह हो रही है. दुल्हन के पिता ने पुलिस का धन्यवाद दिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की शिकायत आने के बाद से ही वो दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे थेय लड़के से भी रिश्तेदारों के जरिए बात की गई और उन सभी की गलतफहमी को दूर कर लड़के को बुलाकर शादी कर दी गई है.