ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

शाम तक मरीजों का किया इलाज, सुबह मिली युवा डॉक्टर की लाश; खुद के लिए नहीं ढूंढ पाए कार्डियोलॉजिस्ट

 उमरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताला में पदस्थ एक युवा डॉक्टर शासकीय निवास मानपुर में मृत अवस्था मे मिले हैं। सहकर्मियों के अनुसार डॉ राहुल वर्मा रात को बिल्कुल स्वस्थ थे ,कई स्वास्थ्य कर्मियों से सामान्य बातचीत भी हुई है, सुबह उनकी मृत्यु हो गई है। उन्हें कोई गंभीर बीमारी का पता नहीं चला है।

कार्डियोलॉजिस्ट को दिखाने के लिए नहीं मिला समय

जानकारी के अनुसार डॉ को ब्लड प्रेसर आदि की शिकायत हालिया दिनों में रही है, किसी कार्डियोलॉजिस्ट को दिखाने दूसरे डॉक्टर ने परामर्श भी दिया था, परन्तु व्यस्तता की वजह से नहीं दिखा पाए थे।

रविवार की सुबह जैसे ही डॉक्टर्स को जानकारी लगी, वैसे ही उन्हें मानपुर अस्पताल लाया गया, परन्तु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के असामयिक मृत्यु के पीछे हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

युवा डॉक्टर की मौत से सदमें में परिजन

ताला स्वास्थ्य केंद्र में पदस्त डॉ राहुल वर्मा अविवाहित थे। घटना की जानकारी उनके परिजनों को पन्ना (अजयगढ़) में दे दी गई है। जल्द ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचेंगे, जहां उनके शव को सुरक्षित रखा गया है।

जिले में एक तरफ डॉक्टर्स की कमी और उसमें एक अच्छे डॉक्टर की असामयिक मौत जिले के लिए बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। डॉ राहुल वर्मा की अचानक मौत से पूरे डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों में शोक की लहर है।

इन उपायों को अपनाकर कम कर सकते हैं कार्डियक अरेस्ट का खतरा

  • स्वस्थ भोजन करें, नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं, और स्वस्थ वज़न बनाए रखें।
  • हृदय रोग या इसके जोखिम कारकों की नियमित जांच कराकर, कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
  • सीपीआर एक आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीक है, जिसे कोई भी सीख सकता है।
  • हृदय रोग के कारकों को नियंत्रित करने के लिए, अगर कोई दवा चल रही है, तो सभी डोज़ सही समय पर लें।
  • तनाव को मैनेज करने से भी हृदय स्वस्थ रहता है।
  • नींद की कमी से हृदय गति रुकने का खतरा बढ़ जाता है।