ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

पहले मायके, अब ससुराल में कांड… भाई बनकर आए दो युवकों ने विवाहिता से किया गैंगरेप, पीड़िता ने बताया दर्द

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र से एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि एक दिन मायके से दो युवक पहुंचे और भाई बनकर युवती के ससुराल वालों से बातचीत की और घुलमिल गए. एक दिन मौका मिलते ही उन्होंने युवती के साथ गैंगरेप किया और धमकी देते हुए फरार हो गए. युवती ने एडीजी से मामले में शिकायत की है.

एडीजी डॉ केएस प्रताप कुमार को युवती ने बताया कि मेरी शादी कुछ दिन पहले झंगहा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से हुई है. मायके में रहने के दौरान दो युवक मेरे पीछे अक्सर पड़े रहते थे. मौका देखा छेड़खानी भी करते थे, लेकिन मैं उनसे किसी तरह से अपनी इज्जत बचती रही. इसी दौरान मेरी शादी हो गई. शादी के बाद अचानक वह दोनों एक दिन मेरी ससुराल पहुंच गए और ससुराल वालों से बताया कि मैं आपकी बहू के मायके का हूं. उसी गांव में हम लोगों का भी घर है. रिश्ते में हम भाई लगते हैं.

पीड़िता ने बताई आपबीती

पीड़िता ने बताया कि ससुराल के लोगों ने जब यह बात सुनी तो उन तथाकथित भाइयों से मुझे मिलने के लिए भेज दिया. वह दोनों हैवान एकांत देखकर छेड़खानी करने लगे. मैंने विरोध किया तो वह लोग वापस चले गए. उस समय लोक लाज के डर के नाते मैंने किसी को नहीं बताया. उसके बाद वह दोनों अक्सर मेरे ससुराल में आने लगे. कोई ना कोई बहाना करके मिलने की कोशिश करते.

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

बीते गुरुवार को भी मेरे घर अचानक वह दोनों पहुंच गए और मेरे पति को पूछते हुए अंदर आ गए. इस दौरान घर पर कोई नहीं था. सभी लोग काम से बाहर गए थे, जब उन लोगों घर को सुनसान देखा तो दोनों छेड़खानी करने लगे. मेरे विरोध के बाद भी मेरे साथ बारी- बारी से रेप किया और जाते समय धमकी भी दी कि किसी को बताया तो सभी को जान से मार दूंगा. उसके बाद बाद वह दोनों मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद में मैंने अपने पति को बताया, जहां पुलिस ने हमारी सुनवाई नहीं की. एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.