ब्रेकिंग
विदेश गए युवक की मौत, 36 दिनों बाद गांव पहुंचा शव, नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार Amritsar Weather Update: अमृतसर में दूसरे दिन भी भारी बारिश और ओलावृष्टि! मौसम विभाग का अलर्ट जारी Amritsar High Alert: अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात! संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के स... Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा धमाका! रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ ... Punjab Road Accident: चलती कार पर गिरा लोहे का भारी खंभा, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; बाल-बाल बचे यात्री Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर 'मौत का जुगाड़'! खतरनाक वाहनों से बढ़ा हादसों का डर, प्... Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये Haryana Education News: एक्सटेंशन लेक्चररों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट ने समान काम-समान वेतन (या नियमित...

नौवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, पानी में नशीली गोलियों देकर 2 युवकों ने की हैवानियत

इंदौर: इंदौर में नौवीं कक्षा की छात्रा से गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां 2 युवकों ने पानी में नशीली गोलियां मिलाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर लसुड़िया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, 16 साल की नाबालिग किशोरी आरोपियों के साथ मेडिकल स्टोर पर काम करती है। आरोपी शैलेंद्र डॉल्फिन सिटी टाउनशिप में एक महिला मरीज को देखने जाने का कहकर उसे साथ ले गया था। टाउनशिप में ही दूसरा आरोपी राधेश्याम भी मिल गया।

दोनों आरोपी किशोरी को शैलेंद्र का निर्माणाधीन मकान दिखाने के बहाने लेकर गए और वहां पर पीड़िता को पानी में नशीली वस्तु देकर बेहोश होने के बाद गैंग रेप किया। वारदात के बाद किशोरी की तबियत बिगड़ने पर उसने भाई को बताया, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार किया है।