ब्रेकिंग
Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स... JSLPS Women Cadre Protest: महिला सशक्तिकरण के दावे फेल? 8 महीने से नहीं मिला मानदेय, धरने पर बैठीं J... Palamu Encounter Update: पलामू एनकाउंटर में विदेशी हथियारों से हुई पुलिस पर फायरिंग! जानें मुठभेड़ क...

मकोका मामले में पुलिस को नहीं मिली AAP विधायक नरेश बाल्यान की 10 दिन की कस्टडी, याचिका खारिज

आम आदमी पार्टी विधायक नरेश बाल्यान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को मकोका मामले में गिरफ्तार किया था. ये गिरफ्तारी वसूली मामले में उन्हें जमानत मिलने के तुरंत बाद हुई थी. मकोका मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी 10 दिन की कस्टडी के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे गुरुवार को दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

द्वारका कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को मकोका मामले में विधायक नरेश बाल्यान की हिरासत के लिए एमपी/एमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए कहा है. मकोका मामले में अब आप विधायक नरेश बाल्यान को राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा.

आपको यहां आने की क्या जरूरत थी

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना जैन ने सरकारी वकील से कहा, कोर्ट के सामने मुद्दा ये है कि आरोपी विधायक है. उसे विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश किया जाना चाहिए. मेरे पास मामले को ट्रांसफर करने का अधिकार नहीं है. मुझे इसका उदाहरण दिखाएं. आपको यहां आने की क्या जरूरत थी. ये समय की बर्बादी है. आप कोई फैसला दिखाएं, जिसके अनुसार अदालत इस मामले पर विचार करने के लिए बाध्य हो. मैं अभी कोई आदेश पारित नहीं कर सकती.