ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

सीरिया में असद सरकार को बचाने के लिए ईरान ने भेजा अपना खास कमांडर ‘बुचर ऑफ अलेप्पो’

सीरिया में असद सरकार को बचाने के लिए ईरान और रूस पूरी कोशिश कर रहे हैं, इस बीच ईरान ने अपने एक खास कमांडर को सीरिया भेजा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने IRGC के टॉप कमांडर जावेद गफ्फारी को सीरिया में तैनात किया है.

गफ्फारी 2011 में शुरू हुए गृहयुद्ध के दौरान सीरिया में तैनात होने वाले पहले IRGC कमांडरों में से एक थे. सीरिया में विद्रोही गुटों के ताजा हमलों के बीच जावेद गफ्फारी के मंगलवार को एक बार फिर दमिश्क पहुंचने की खबर है.

दमिश्क पहुंचा ‘अलेप्पो का कसाई’!

ईरान की सरकारी अल-आलम समाचार वेबसाइट ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री ने कहा था कि अगर असद सरकार की ओर से अनुरोध किया जाता है तो ईरानी सेना को सीरिया में तैनात किया जा सकता है, इसके कुछ घंटों बाद ही गफ्फारी के सीरिया भेजे जाने की बात सामने आई है.