ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

बारात में नाचने की बात पर विवाद… डीजे वाले ने युवक को चाकू से गोदकर हत्या

इंदौर: इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बारात में डांस करने की बात को लेकर कुछ लड़कों का डीजे वाले से हुआ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि डीजे वाले ने युवक की चाकू से गोद कर हत्या ही कर डाली।

दरअसल पूरी घटना इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की है। जहां बुधवार रात खुड़ैल थाना क्षेत्र का रहने वाला देव उर्फ विनोद अपने ही दोस्त की शादी में शामिल होने तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के असरावत खुर्द में आया था और बारात में नाचने को लेकर डीजे वाले से विनोद के दोस्त नरेंद्र का विवाद हो गया था जहां डीजे वालों ने पहले मृतक विनोद के दोस्त की जमकर पिटाई कर दी।

उसके बाद डीजे वाले से बात करने गया विनोद का भी डीजे वालों से विनोद का विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि डीजे वाले ने विनोद पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जहां घायल विनोद के दोस्त उसे इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। बहरहाल सोचने वाली बात यह है कि शादी समारोह हो और बारात में नशा करे ऐसा तो हो नहीं सकता जिसका खामियाजा देव को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है।