ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई… चलती ट्रेन की चपेट में आने लगा युवक, शिक्षक ने खींच कर बचा ली जान

छिंदवाड़ा: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई…कहावत तो हम सबने कई बार सुनी है लेकिन इसका जीता जागता उदाहरण छिंदवाड़ा में देखने को मिला। जहां एक टीचर ने चलती ट्रेन की चपेट में आने से पहले ही एक युवक की जान बचा ली। घटना से वो वाक्य सच हो गया कि ईश्वर जिसे बचाना चाहता है वह ईश्वर किसी भी प्रकार से उस व्यक्ति की मदद कर ही देता है।

घटना हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन की है जहां एक युवक ट्रेन की चपेट से आते आते एक शिक्षक की वजह से बाल बाल बच गया। दरअसल, छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जाने वाली शहडोल एक्सप्रेस हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। युवक नाश्ता लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने लगा तो अचानक पैर स्लिप होने की वजह से चलती ट्रेन से लटक गया तभी एक शिक्षक द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए युवक की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रहा युवक अपने परिवार के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था जब ट्रेन हिरदागढ़ में रुकी तो नाश्ता लेने गया तो ट्रेन चलने लगी युवक चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। पैर स्लिप होने से युवक प्लेटफार्म पर 100 मीटर की दूरी तक घिसटता चला गया। तभी बावनवाडा के प्राचार्य विजय आचार्य द्वारा उसे खींचकर सुरक्षित ट्रेन में अंदर पहुंचाया।