ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

संभाग स्तरीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता में ग्वालियर ने गुना की टीम को बड़े अंतर से दी शिकस्त

गुना।: मध्य प्रदेश के गुना जिले में खेली जा रही संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ग्वालियर ने गुना की टीम को बड़े अंतर से शिकस्त दे दी है। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि गुना और ग्वालियर के बीच खेले जाने वाला यह मैच रोमांचक होगा, लेकिन खिलाडिय़ों के प्रदर्शन से निराशा हाथ लगी है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस गुना के बास्केटबॉल मैदान पर संभाग स्तरीय स्पर्धा जारी है। गुरुवार को प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ग्वालियर और संभाग की टीमों के बीच मैच शुरु हुआ।

 लेकिन ग्वालियर की टीम शुरुआत से ही हावी रही। हाफ टाइम तक ग्वालियर ने 22 गोल करते हुए बढ़त बना ली, तब तक गुना की टीम केवल 14 गोल कर सकी थी। इस तरह खेल खत्म होने पर ग्वालियर ने 23 के मुकाबले 41 गोल करते हुए गुना को बड़े मार्जिन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ग्वालियर की ओर से प्रिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 16 अंक अर्जित किए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं गुना की ओर से पल्लवी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 15 अंक अर्जित किए। हालांकि वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं।