ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

महाराष्ट्र के व्यापारी को सस्ते में सोना देने के नाम पर मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खरगौन। मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक की सनावद पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम बिंजलवाडा फाल्या के बीच जंगल रोड़ किनारे सूखा नाले में 9 अक्टूम्बर 2024 को महाराष्ट्र के 40 वर्षीय किशोर पिता बाबूराव लोहकरे निवासी ग्राम कमलापुर जिला छत्रपति संभाजी नगर औरंगाबाद की हत्या के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को दोपहर एक बजे मामले का खुलासा किया है। थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम द्वारा घटना की कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पूरी घटना की बारीकी को जाना। जिस में पुलिस को जानकारी मिली की व्यापारी अपने ड्राइवर जावेद शेख के साथ औरंगाबाद से खंडवा तुलसीराम नाम के व्यक्ति से मिलने के लिए आया हुआ था।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल जावेद शेख को गिरफ्तार कर थाने लेकर जाने बाद बारीकी से पूछताछ करने पर उसने उक्त हत्या की घटना को तुलसीराम सोलंकी, मुकेश सोलंकी,कमलेश पाटीदार और सरदार जमरे के साथ मिलकर कारीत करना स्वीकार किया। पुलिस को फरार आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर 3 दिसंबर को तुलसीराम एवं सरदार जमरे की देशगांव के ब्रिज के पास दिखाई देने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने पहुंचकर दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया की आरोपी तुलसीराम पेशे से ड्राइवर है जो ओरंगाबाद में कमलापुर गांव जाता रहता था।

वहीं तुलसीराम की पहचान मृतक किशोर लोहकरे के ड्राइवर जावेद से हुई। जावेद ने कमलापुर में तुलसीराम को अफसर उर्फ बाबा से मिलवाया था। तुलसीराम ने जावेद एवं अफसर उर्फ बाबा से कहा था कि,मेरे दामाद कमलेश को खजाना में बहुत सारा सोना मिला है किसी बड़ी पार्टी से मिलवाओ तो उसे सस्ते में दे देंगे यह बात किशोर लोहकरे को बताई जिस में वो सोना खरीदने के लिए तैयार हो गया व पैसे लेकर खंडवा आ गया। जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से सभी ने मिलकर किशोर लोहकरे की हत्या कर दी एवं पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।