ब्रेकिंग
Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हु... 'पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध'; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक? दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के 'ग्रेट... गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति ... पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म...

समस्तीपुर: ‘केस में तुम्हें कुछ नहीं होने दूंगा’, बोलकर कमरे ले गया दारोगा… की जबरदस्ती; महिला ने बना लिया वीडियो

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिले में पोस्टेड एक दरोगा ने एक महिला को केस में राहत देने के नाम पर उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की. अब इस दारोगा का वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहे दरोगा का नाम मोहम्मद बिलाल खान बताया जा रहा है. जबकि वीडियो में दिख रही लड़की पटोरी थाने के एक केस में आरोपी है. कुछ दिन पहले ही दारोगा ने उस महिला को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था. उसके बाद दारोगा ने महिला को केस को मैनेज करने की बात कहते हुए एक मकान में बुलाया.

महिला ने बना लिया वीडियो

जब महिला दारोगा से मिलने गई, तो दारोगा महिला के साथ गलत हरकतें करने लगा. इस बीच काफी देर तक महिला और दारोगा के बीच बातचीत भी होती है, लेकिन इस सब के दौरान महिला दारोगा से छुपकर वीडियो बना लेती है, जो अब वायरल हो रहा है. महिला ने दारोगा की मंशा को भांपते हुए ही अपने मोबाइल से उसका वीडियो शूट कर लिया था, जिसमें दारोगा को कहते हुए सुना जा रहा है कि मैं केस में तुम्हें कुछ नहीं होने दूंगा.

दरोगा को किया सस्पेंड

वीडियो में देखा जा रहा है कि दारोगा पीड़िता को बार-बार पकड़ने की कोशिश कर रहा है और पीड़िता दारोगा को दूर जाने की बात कर रही है. अब वीडियो सामने आने के बाद समस्तीपुर के एसपी ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लिया है. बताया जा रहा है कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है. वीडियो बनाने वाली महिला पर एक मामले में दो साल पुराना केस चल रहा है. इसी के सिलसिले में वह दारोगा से मिलने के लिए पहुंची थी.