ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

खेत में आसमान से आ गिरी ऐसी मशीन, किसानों में मच गई भगदड़; लिखी थी कोरियाई भाषा… जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां अंचरवाड़ी शिवरा के खेतों में आसमान से एक विशेष मशीन गिरी है. इस मशीन पर कोरियायी भाषा में कुछ लिखा है. ग्रामीणों ने इस मशीन को देखा तो पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशीन को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है. देखते ही देखते इस मशीन के गिरने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई.

संभावना जताई जा रही है कि यह मशीन मौसम विभाग से संबंधित हो सकती है. हैरानी की बात यह है कि यह मशीन यहां कैसे पहुंची. मामला बुलढाणा के चिखली तालुका में अंचरवाड़ी गांव का है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मशीन पर क्या लिखा है, यह अभी साफ नहीं हो सका है. हालांकि अंग्रेजी में इस पर मेड इन कोरिया लिखा है. वहीं मशीन के डैसबोर्ड पर संभवत: कोरियायी भाषा में ही कुछ लिखा है.

सोशल मीडिया में वायरल हो रही खबर

संभावना जताई जा रही है कि यह मशीन किसी ड्रोन आदि में डालकर उड़ाई गई होगी और यहां यह गिर गई होगी. इस लिए पुलिस ने इस मशीन के संबंध में मौसम विभाग को भी सूचित किया है. उधर, मशीन गिरने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. लोग इस संबंध में तरह तरह की बातें करने लगे हैं.बताया जा रहा है कि दो किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे. इसी दौरान इन्होंने आसमान से गिरती हुई मशीन को देखा था.

पुलिस ने कब्जे में लिया मशीन

इसे देखकर पहले तो किसान हैरान रह गए. मौके पर जाकर देखा तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया. तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशीन का पंचनामा कर उसे कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बताया कि यह मशीन अंचरवाड़ी में किसान संजय सीताराम परिहार के खेत में गिरी थी. सोमवार की दोपहर वह अपने बेटे अविनाश और चचेरे भाई वैभव के साथ खेतों में काम करने आए थे.