ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

कत्ल के बाद दो दिन तक प्रेमिका के शव के साथ सोता रहा… आत्महत्या की कोशिश की, ऐसे लगा पुलिस के हाथ

बेंगलुरु इंदिरा नगर के एक सर्विस अपार्टमेंट में एक माया नाम की लड़की की हत्या हो गई थी, जिसकी जांच हर पहलू से की जा रही है. 26 नवंबर को माया का शव एक होटल के रूम में मिला था लेकिन लड़की की हत्या दो दिन पहले ही हो चुकी थी. क्योंकि उसके शव से काफी बदबू आ रही थी. लड़की जिस लड़के के साथ इस होटल में आई थी. उसी पर हत्या का आरोप है. वह लड़की के शव के साथ 2 दिन तक रहा और उसके बाद फरार हो गया था, लेकिन अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया. जांच में सामने आया कि उसने हत्या करने के बाद दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की.

आरोपी के पास पैसों की कमी की थी, जिस वजह से वह पकड़ा गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लड़की की हत्या शक के चलते की. इसके अलावा पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी हर महीने महज 14 हजार रुपये कमाता था. उसके खुद के लिए इतने पैसे काफी नहीं थे, लेकिन उन्हें भी वह माया पर खर्च कर रहा था. जब दोनों होटल गए, तो तब भी उसने ही पैसे खर्च किए. हत्या के बाद आरव के पास सिर्फ 1500 रुपये बचे थे. इसलिए वह कमरे का किराया चुकाए बिना ही भाग गया.

आत्महत्या की कोशिश की

जिस होटल में वह गए थे, वहां के रूम का एक दिन का किराया 1800 रुपये था. उसने पहले दिन के पैसे दे दिए थे और कहा था कि बाकी पैसे वह जाने वाले दिन देगा. ऐसे में उस पर ढाई हजार रुपये चढ़ गए थे. जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद उसने एक दिन नहीं, बल्कि दोनों दिन आत्महत्या करने की कोशिश की. इसके लिए उसने एक नायलॉन की रस्सी ऑनलाइन ऑर्डर की थी.

होटल से हो गया था फरार

लेकिन नायलॉन की रस्सी ठीक से न कसने की वजह से उसका दम घुट गया और वह डर गया. इसके बाद वह अपने पास बचे हुए 1500 रुपये लेकर अगले ही दिन होटल से भाग निकला. होटल से निकलने के बाद उसे नहीं पता था कि उसे कहां जाना है. फिर वह चलती ट्रेन में चढ़ा और वाराणसी पहुंच गया. वाराणसी जाने के बाद आरव ने अपना मोबाइल फोन चालू किया और अपने दादा को फोन किया.

पैसों कमी से पकड़ा गया

तब तक पुलिस आरोपी के घर पर पहुंच चुकी थी. आरोपी के दादा से कहा गया कि उसे घर आने के लिए कहा जाए. उसके दादा ने उसको वापस आने के लिए कहा. अब आरोपी के पास पैसे भी नहीं थे. इसलिए वह वापस आ गया और इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने लड़की की हत्या क्यों की. इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई भी कर रही है.