ब्रेकिंग
Crime News: पति से सुलह का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर संगीन आरोप Shocking Incident: युवक के साथ हैवानियत! बंधक बनाकर मारपीट और नग्न कर अश्लील हरकत; पुलिस जांच शुरू Immigration Scam: विदेश जाने का सपना पड़ा भारी! ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की शिकायत पर 4 पर FIR एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री: रोहतक PGI में किया औचक निरीक्षण, मरीजों की कतार देख किया ये काम Crime News: पान का खोखा लगाने के नाम पर अवैध वसूली! पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार Haryana CM Rally: मुख्यमंत्री के स्वागत में टूटी विशाल माला, मंच पर ही धड़ाम से गिरे भाजपा पार्षद Dadri Development News: दिल्ली दरबार में दादरी का दम! सांगवान-मनोहर की मुलाकात, हरियाणा को मिलेगी बड... RTE Reimbursement News: 14 साल से नहीं बढ़ी RTE प्रतिपूर्ति राशि! निजी स्कूलों ने दी नए सत्र में प्र... Durg Bar Association Election 2026: दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का मतदान संपन्न, 17 पदों के लिए 64 उम्मी... Wildlife News: जंगल में दिखा रहस्यमयी जीव! महुआ के फूल खाती 'उड़ने वाली गिलहरी' (Flying Squirrel) कै...

ग्वालियर के भितरवार में लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, जमीन के नामांतरण के नाम पर मांगी थी घूस

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार के ग्राम गोंधारी और लुहारी हल्का पर पदस्थ पटवारी उमाशंकर आदिवासी को रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ लिया। झाड़ोली गांव के किसान चंद्रभान सिंह गुर्जर से कृषि भूमि के नामांकन के एवज में पटवारी ने 90 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और सोमवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त निरीक्षक कविंद्र सिंह चौहान ने बताया, “हमें किसान की ओर से शिकायत मिली थी कि पटवारी नामांतरण के बदले पैसे मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की गई और पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है। किसानों और स्थानीय लोगों ने लोकायुक्त टीम की सराहना करते हुए इसे न्याय की जीत बताया।