ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

संभल: सपा MP जिया उर रहमान और विधायक के बेटे पर FIR, सांसद बोले- पुलिस पर भी हो मर्डर केस

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को हिंसा भड़क उठी. उपद्रवियों ने आगजनी करते हुए पुलिस पर पथराव किया. हिंसा में चार लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग जख्मी हैं. घायलों में एसडीएम सहित पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. इस घटना को लेकर पुलिस ने संभल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है. समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान और विधायक नवाब इकबाल के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ उपद्रव की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज हुआ है.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सांसद जिया उर रहमान की भी प्रतिक्रिया आई है. जिया उर रहमान ने कहा है कि निर्दोष लोगों के मारे जाने पर पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो. जब सबकुछ शांति से चल रहा था, तब वहां भीड़ लाकर नारे लगवाने की क्या जरूरत थी. मैं इस मुद्दे को पूरी ताकत से संसद में उठाऊंगा.

कोर्ट के आदेश पर हुआ मस्जिद के अंदर सर्वे

दरअसल, हिंदू पक्ष शाही मस्जिद को लेकर ऐसा दावा कर रहा है कि यहां हरिहर मंदिर था. इसको लेकर हिंदू पक्ष ने कोर्ट का रुख किया था, जिसपर अदालत ने मस्जिद के सर्वे के आदेश दिए थे. जिया उर रहमान ने कहा कि यह शाही मस्जिद अल्लाह का घर है. यहां सालों से मुसलमान भाई नमाज अदा करते आए हैं. यह कोई नई बात नहीं है, हमेशा से ऐसा ही यहां होता आया है.

उपद्रवियों ने आगजनी करते हुए फायरिंग की

कोर्ट के आदेश के बाद सर्वे टीम रविवार को शाही मस्जिद सुबह सात बजे पहुंची थी. अधिकारियों के मुताबिक, मस्जिद के अंदर लगभग दो घंटे सर्वे हुआ. इसी बीच, मस्जिद के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई और नारेबाजी करने लगी. भीड़ में से ही कुछ लोग पुलिस को निशाना बनाते हुए पथराव करने लगे. थोड़ी ही देर में सड़कों पर आगजनी होने लगी. फायरिंग भी हुई. फिर पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा.

संभल में इंटरनेट सेवाएं बंद

डीएम राजेंद्र पेसीया के मुताबिक, संभल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 163 के तहत 30 नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू कर गी गई है. हिंसा के बाद संभल में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सोमवार को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

क्या बोले एसपी?

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि पुलिस ने गोली चलाई, जोकि बिल्कुल गलत है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.