ब्रेकिंग
Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक... Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ... जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ... Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने... LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड... Bhind Crime News: भिंड में खेत में करंट वाले तार की चपेट में आए पति-पत्नी, पत्नी को बचाने की कोशिश म... Ujjain Mahakal Update: उज्जैन महाकाल मंदिर में विशेष परंपरा; भोलेनाथ को ठंडक देने के लिए शिवलिंग पर ... IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद ... विवियन डीसेना के घर आया नन्हा मेहमान; पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म, फैंस दे रहे बधाइयां

महाराष्ट्र में प्रचंड जीत के बाद सरकार बनाने की तैयारी तेज, BJP-शिवसेना-NCP की अलग-अलग बैठकें

महाराष्ट्र में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है. महायुति में शामिल तीनों दल आज अलग- अलग बैठक कर रहे हैं. देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावन कुले सहित कई नेता पहुंचे हैं. इस बैठक में अगली रणनीति पर चर्चा की जा रही है. वहीं, ताज लैंड होटल में शिंदे गुट की बैठक शुरू हो गई है.

इस बैठक में एकनाथ शिंदे को विधायक गुट का नेता चुना जाएगा. इसके अलावा आज एनसीपी अजीत पवार गुट की भी बैठक है, जिसमें उन्हें विधायक दल के नेता चुना जाएगा. यह बैठक अजित पवार के घर पर होगी.

महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत

महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. महायुति गठबंधन को 233 सीटें मिली हैं. इसमें बीजेपी को 132, शिंदे गुट की शिवसेना को 57, अजित गुट की एनसीपी को 41, जेएसएस को दो और एक सीट आरएसजेपी को मिली है. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के लिए यह जीत ऐतिहासिक है.

कल खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होने वाला है. ऐसे में सूत्रों के मुताबिक खबर है कि कल ही शपथ ग्रहण समारोह होगा. मगर पेच सीएम फेस को लेकर फंसा हुआ है. एकनाथ शिंदे को ही कमान मिलेगी या देवेंद्र फडणवीस के सिर सजेगा सीएम पद का ताज, यह फिलहाल तय नहीं है. इसी को लेकर तीनों पार्टियां अगल-अगल बैठकें कर रही हैं.

CM पद को लेकर कोई विवाद नहीं- फडणवीस

महायुति की जीत के बाद कल फडणवीस ने कहा कि तीनों दल बैठकर सीएम पद को लेकर फैसला लेंगे. इसको लेकर कोई विवाद नहीं है. जो भी फैसला होगा सभी मानेंगे. सभी की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे. फडणवीस ने कहा कि यह महाराष्ट्र को एक करने वालों की जीत है. यह जीत महाराष्ट्र में राष्ट्रीय विचार की जीत है. महाराष्ट्र में राष्ट्र विरोधी ताकतों की हार हुई है. हमने ध्रुवीकरण का प्रयास नाकाम कर दिया.

वहीं, सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. अजित पवार ने कहा कि विरोधी जीरो साबित हुए. इस जीत ने लोकसभा में हार की कमी दूर कर दी. लोगों ने विकास के नाम पर वोट किया.