ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

संभल में शाही मस्जिद के सर्वे पर बवाल, पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव

उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को भीड़ ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उपद्रवियों को खदेड़ा. मौके पर डीएम, एसपी सहित 5 थाने की पुलिस तैनात है. इनाके में तनाव की स्थिति कायम है. वहीं, पुलिस ने मौके से कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है.

संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष दावा कर रहा है कि यह हरिहर मंदिर है. इसको लेकर आज सुबह साढ़े सात बजे से सर्वे हो रहा था. कोर्ट के आदेश पर एडवोकेट कमिश्नर सर्वे के लिए पहुंचे थे. इसी बीच, शाही जामा मस्जिद के बाहर भीड़ जमा होने लगी और सर्वे को लेकर हंगामा शुरू हो गया. हालांकि, अधिकारियों ने भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस की टीम को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया.

‘अफवाहों पर ध्यान न दें…’ ,पुलिस ने शांति की अपील की

वहीं, पथराव की घटना के बाद पुलिस इलाके में लोगों से शांति की अपील करती दिखाई दी. पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शांति बनाए रखें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. एक अधिकारी ने कहा कि कोई भी उपद्रव फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पथराव की घटना में जो भी उपद्रवी शामिल हैं, वीडियो फुटेज के आधार पर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है.

पथराव की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ उपद्रवी पुलिस को निशाना बनाकर पथराव करते दिख रहे हैं. जिस इलाके में पथराव हुई है, वहां की सड़क पर कई लोगों के चप्पल मिले. इस घटना के बाद बाजार बंद दिखाई दिए. इलाके की दुकानें बंद दिखीं.

अदालत ने दिए थे सर्वे के आदेश

संभल जिले की जामा मस्जिद को हिंदू पक्ष की ओर से अदालत में हरिहर मंदिर का दावा किए जाने के बाद कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके सर्वे के आदेश दिये थे. 19 नवंबर को रात में मस्जिद का सर्वे हुआ. आज फिर 24 नवंबर को सर्वे टीम शाही जामा मस्जिद सर्वे के लिए पहुंची थी. हालांकि, मस्जिद कमेटी ने सर्वे के लिए अपनी सहमति दी है, और दोनों पक्षों की मौजूदगी में ही मस्जिद का सर्वे हो रहा है.