ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

बिहार में नेशनल हाइवे का नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा: गडकरी

आज भी देश के कई हिस्सों में अच्छी सड़कें नहीं हैं, लगातार देश में कई बड़े एक्सप्रेसवे और सड़कों का काम चल रहा है. इसी कड़ी में अब बिहार की सड़कों की हालत भी सुधरने वाली है. गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जब 2029 में बीजेपी जीत कर केंद्र की सत्ता में 15 साल पूरे करेगी, तब तक बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा.

उन्होंने कहा, हमारी सरकार सड़क आधारभूत संरचना के मामले में तेजी से प्रगति कर रही है और यह बिहार में भी देखने को मिल रहा है, मैं वादा करता हूं कि मौजूदा पांच साल के कार्यकाल के बाद, जब हम सत्ता में 15 साल पूरे कर लेंगे, तो बिहार का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा.

उन्होंने इस मौके पर 3,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. गडकरी ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया. उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-20 का बख्तियारपुर-रजौली खंड और रजौली से हल्दिया तक सड़क चौड़ीकरण शामिल है. इससे झारखंड और बिहार के बीच संपर्क बेहतर होगा, और नवादा जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा.

इन प्रोजेक्टस की रखी आधारशिला

गडकरी ने हसनपुर से बख्तियारपुर सड़क चौड़ीकरण खंड जिससे नालंदा और पटना जिलों के बीच यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है, सहित कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया. अन्य परियोजनाओं में 5,100 करोड़ रुपये की लागत से 90 किलोमीटर लंबी मोकामा से मुंगेर सड़क का चौड़ीकरण और 1,250 करोड़ रुपये की लागत से नौ शहरों में 11 रेल ओवर ब्रिज शामिल हैं. गडकरी ने पटना में 10,000 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीनफील्ड रिंग रोड की भी घोषणा की है.

उन्होंने आगे कहा कि हम बुद्ध सर्किट के हिस्से के रूप में 22,000 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 1600 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर रहे हैं. जिसमें 1100 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है और अगले वर्ष की शुरुआत तक 370 किलोमीटर का काम पूरा हो जाएगा.

प्रोजेक्टस से होगा फायदा

गडकरी ने जिन प्रोजेक्टस की आधारशिला रखी उनके पूरे होने से बोधगया एयरपोर्ट तक कनेक्टि कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी. जिससे समय की बचत होगी. इसके साथ ही पटना,नालंदा और नवादा जिले की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. इस निर्माण से नवादा, गया और जहानाबाद शहर को जाम से राहत मिलेगी. नए निर्माण कार्य से नए रोज के अवसर भी खुलेंगे.