ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

बागी और निर्दलीय उम्मीदवारों पर बीजेपी की पैनी नजर, देवेंद्र फडणवीस ने की बैठक

बागी और निर्दलीय विजयी उम्मीदवारों पर बीजेपी पैनी नजर रख रही है. बीजेपी ने बागी और निर्दलीय विधायकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है. बीजेपी के रवींद्र चव्हाण, प्रवीण दरेकर, संजय कुटे, मोहित कंबोज, नितेश राणे और निरंजन डावखरे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर स्थित बंगले पर बीजेपी नेताओं की अहम बैठक हुई. देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रमुख नेता उपस्थित थे. बैठक में चन्द्रशेखर बावनकुले, प्रसाद लाड, प्रवीण दरेकर, रावसाहेब दानवे, गिरीश महाजन और चित्रा वाघ उपस्थित थे. हर नेता को अहम जिम्मेदारी दी गई है.

मंगलप्रभात लोढ़ा, भूपेन्द्र यादव और पराग शाह के अलावा कालिदास कोलंबकर, जयकुमार गोरे, मिहिर कोटेचा भी मौजूद थे. शनिवार को वोटों की गिनती के बाद मुख्यमंत्री का गणित बैठाने के लिए बीजेपी के तमाम नेता, पदाधिकारी और प्रत्याशी सागर बंगले पर मौजूद थे. दिलचस्प बात यह है कि मनसे के बाला नंदगांवकर भी सागर बंगले पर नजर आए.

महायुति की बनेगी सरकार, दानवे का दावा

बैठक के बाद रावसाहेब दानवे कहा कि शनिवार को पूर्ण बहुमत की सरकार महायुति की बनने जा रही है. हम सरकार बनाएंगे यदि कोई निर्दलीय हमें समर्थन देता है तो हमें कोई परेशानी नहीं है. बड़ी संख्या में लाडली बहन योजना को लेकर बहनों ने वोट किया है. मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तीनों पार्टी मिलकर करेंगे.

एग्जिट पोल से संकेत मिल रहे हैं कि महायुति की सरकार आएगी. लेकिन यदि कहीं कोई कमी आई तो इसकी जोड़तोड़ पहले से शुरू हो गई है. दूसरी ओर, महाविकास अघाड़ी ने भी बैठकें भी शुरू कर दी हैं. अब कुछ ही घंटों में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. इसलिए पूरे देश की नजर इस बात पर है कि आखिर सत्ता किसके पास जाती है.

रिजल्ट से पहले बीजेपी की अहम बैठक

शनिवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जायेगी. मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. दोपहर 2 बजे तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी से भी नजर रहेगी. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन तैयार है.