ब्रेकिंग
Nuh Police Action: फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़! नूंह पुलिस ने 3 आर... Heatwave Alert: गर्मी में लू से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर को ठंडा रखने के लिए अप... AI पर अंधाधुंध भरोसा पड़ सकता है भारी! PGI डॉक्टर की बड़ी चेतावनी— "इसे डॉक्टर न समझें, सिर्फ जानकार... Faridabad News: बादशाह खान अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मरीजों को पिला रहे 'बीमार' पानी, खुली मिलीं छत... Yamunanagar News: पूर्व विधायक की फैक्ट्री में फायरिंग मामला, 7 दिन बाद मुख्य आरोपी अमन गिरफ्तार; अन... Karnal Highway Accident: करनाल में हाईवे पर टायर ब्लास्ट से मची तबाही! एक साथ टकराईं 6 गाड़ियां, मास... Gurugram Tragedy: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने निभाया वादा! पीड़ितों को सौंपी सहायता राशि, 2 परिजनो... HEC Crisis: वेतन नहीं तो काम नहीं! HEC कर्मियों का बड़ा आंदोलन शुरू, HMBP प्लांट में उत्पादन पूरी तर... बेमौसम बारिश का कहर: महुआ की फसल हुई बर्बाद! किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी, आर्थिक संकट का सता रहा ... Saranda Forest News: नक्सल अभियान के दौरान बड़ा हादसा! सारंडा में पेड़ गिरने से कोबरा जवान शहीद

‘नशा छोड़ दो…’ मां के इतना कहने पर भड़का नशेड़ी बेटा, फूंक दिया मकान, महिला ने पुलिस को बताया दर्द

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र से बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक मां ने नशेड़ी बेटे से नशा छोड़ने को कहा तो वह भड़क गया. वह मां को गाली देने के साथ ही मारपीट करने लगा. पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर बेटे ने घर में आग लगा दी, जिससे उसमें रखा सारा सामान और मकान जलकर राख हो गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग को बुझाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा गांव की रहने वाली मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा साजन पटवा नशे का एडिक्टेड है. वह हर दिन नशे की हालत में घर पहुंचता है. कुछ बोलने पर गाली-गलौज व मारपीट करता है. यही नहीं, घर का कुछ भी छोटा-मोटा सामान अपने नशे की आदत को पूरा करने के लिए बेच देता है. मुझे थोड़ी पेंशन मिलती है. जैसे ही पेंशन मिलती है, बेटा उन रुपयों को लेने के लिए मुझे प्रताड़ित करता है.

महिला ने पुलिस को बताई आपबीती

महिला ने पुलिस को बताया कि जैसे ही मैंने उसको नशे की आदत छोड़ने के लिए बोला वह आग बबूला हो गया. मुझे गाली देने लगा. मैंने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह मेरी पिटाई करने के लिए दौड़ा. उसने मेरे साथ मारपीट की. मैं भाग कर पड़ोसी के घर में जाकर छिप गई. आक्रोशित होकर उसने मेरे घर में आग लगा दी. घर का सामान जलकर राख हो गया.

महिला ने बताया कि इस ठंड के सीजन में मेरा गुजारा कैसे होगा. मेरे समझ नहीं आ रहा है. मेरा बेटा ही मेरा दुश्मन हो गया है. पड़ोसी की सूचना में जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक मकान में कुछ भी नहीं बचा था.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि मंजू देवी ने अपनी बेटे की शिकायत की है. पुलिस मौके पर पहुंची थी. उनके मकान का अधिकांश हिस्सा व सामान जल गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.