ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

स्कूटर से तस्करी कर रहा था शातिर बदमाश, पुलिस ने 1.5 किलो गांजे के साथ पकड़ा

भोपाल : अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बुधवार एक शातिर बदमाश को स्कूटर से गांजा तस्करी करते समय गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 1.5 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपित लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आदतन अपराधी है आरोपित

अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि जानकारी मिली थी कि ख्वाजा कॉलोनी थाना पिपलानी निवासी 22 वर्षीय विशाल चौहान पुराना बदमाश है। उस पर मारपीट, आर्म्स एक्ट, अड़ीबाजी समेत सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इन दिनों मादक पदार्थों की तस्करी भी कर रहा है। वह मिनाल कॉलोनी के गेट नंबर पांच पर स्कूटर से मादक पदार्थ लेकर आने वाला है।

घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस ने सूचना की तस्दीक कर चार पुलिसकर्मियों की एक टीम को भेजा गया। जैसे ही विशाल चौहान बताई गई जगह पर पहुंचा, वैसे ही पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा लिया और हिरासत में लेकर थाने ले आए।

यहां उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ। उस पर मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में इस्तेमाल स्कूटर को भी जब्त कर लिया है।