ब्रेकिंग
‘साहब! दोस्त की आत्मा डराती है, मुझे पकड़ लो...’ हत्या के 7 दिन बाद कातिल ने खुद किया सरेंडर बिलासपुर में खूनी तांडव: रतनपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला! महिला की मौत, 8 लोग लहूलुहान रफ्तार का कहर! अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी और मौत के बी... Dhamtari Police: 'ऑपरेशन तलाश' का आगाज! 30 दिन में घर लौटेंगे गुमशुदा लोग, पुलिस का बड़ा अभियान Dhamtari News: धमतरी के 'आमदी' की बदलेगी सूरत! गौरवपथ, बैंक और लाइब्रेरी के साथ बनेगा नया विकास केंद... Road Accident News: बेकाबू ट्रक ने खाट पर सो रहे व्यक्ति को रौंदा, ड्राइवर को आई नींद की झपकी ने ली ... Family Dispute News: बहू पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप, लाचार सास और पति ने प्रशासन से मांगी इच्छामृत्य... Ramavatar Jaggi Murder Case: अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलिया... शिवरीनारायण की महानदी में 'बोट वॉर'! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टक... बस्तर में जीत का जश्न: खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाभंडारा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पत्नी सावित्री...

ब्रेक की जगह गलती से दबा दिया एक्सेलरेटर, आगे खड़ी कार से जा टकराई नैनो कार

इंदौर: इंदौर के विजय नगर में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर मुकेश तिवारी (59) की मौत हो गई। इसका सीसीटीवी गुरूवार को सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर की नैनो कार आगे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारती नजर आ रही है। हालांकि आगे वाली कार चला रहे व्यक्ति को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के विजय नगर चौराहे पर डॉक्टर ने गलती से कार का ब्रेक की जगह गलती से एक्सेलरेटर दबा दिया था। इससे कार बेकाबू हो गई और सिग्नल पर खड़ी आगे वाली कार से जा टकराई।

बता दें कि बीसीएम हाइट्स निवासी डॉ. मुकेश तिवारी पिता चंद्रकांत तिवारी प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। बुधवार को वे बाल कटवाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान विजय नगर चौराहे पर उन्होंने ब्रेक की जगह गलती से एक्सेलरेटर दबा दिया। इससे उनकी नैनो कार बेकाबू होकर आगे खड़ी कार से जा टकराई। हादसे में डॉक्टर तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें तत्काल एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।