ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

टीकमगढ़ में टीआइ को युवक ने जड़ा थप्पड़, देरी से पुलिस के पहुंचने पर नाराज थे ग्रामीण

टीकमगढ़। टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान में एक युवक ने टीआइ अनुमेहा गुप्ता को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। बताया गया कि एक्सीडेंट में एक युवक की मौत के बाद पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर चार घंटे देरी से पहुंची, जहां पर गांव के लोग भड़क गए और फिर गुस्साए लोगों को समझाइश देने के दौरान पहले टीआइ अनुमेहा गुप्ता ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। ऐसे में नाराज लोगों ने नारेबाजी करते हुए टीआइ को एक थप्पड़ जड़ दिया।

दरअसल, बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में दरगुवां ग्राम पंचायत के कंचनपुरा गांव निवासी घुरका पुत्र शिवलाल लोधी (45) की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। एक्सीडेंट में मौत की सूचना ग्रामीणों व स्वजनों ने पुलिस को सुबह 6 बजे दे दी। लेकिन बड़ागांव धसान पुलिस मौके पर सुबह करीब 10.30 बजे पहुंची।

इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की और पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करना शुरु कर दिया। इसी बीच एक युवक ने टीआइ अनुमेहा गुप्ता से बातचीत की, तो युवक को टीआइ ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लोग भड़क गए और लोगों ने चिल्लाना शुरु किया। इसी बीच एक युवक ने टीआइ अनुमेहा गुप्ता को थप्पड़ जड़ दिया। अब गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्वजन शव को पीएम कराने के लिए अस्पताल पहुंच गए, तो गांव में अब आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल मामले में अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं।

गरार खिरक में मिला नवजात शिशु का शव

पृथ्वीपुर। थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवरा मौरा के गरार खिरक के पास खेत में नवजात शिशु का शव मिलने से ग्राम में सनसनी फैल गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया। जेवरा मौरा के गरार खिरक के पास रिपटा पुलिया के आंगे खेत में नवजात शिशु का शव कपडों में लिपटा हुआ पडा ग्रामीणों ने देखा और ग्रामीणों की भीड देखने के लिये एकत्र हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी पंकज मुदगल पुलिस बल के साथ पहुंचे जहां शव की बारीकी से जांच की। शव को पंचनामा तैयार कर कब्जे में लिया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।