ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

बीजेपी ऑफिस पर लगाई गई मुलायम की तस्वीर, पार्टी के कार्यकर्ता हैरान

यूपी में उपचुनाव से पहले पोस्टर वार चल रहा है. लखनऊ में बीजेपी ऑफिस के बाहर सपा संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की होर्डिंग को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया. होर्डिंग में मुलायम की तस्वीर को देखकर बीजेपी के कार्यकर्ता हैरान रह गए. हालांकि, कहा जा रहा है कि यह होर्डिंग मुलायम की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने लगवाई क्योंकि होर्डिंग में अपर्णा यादव की भी तस्वीर है.

बीजेपी ऑफिस के बार लगी इस होर्डिंग में नेताजी को उनकी 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. इस होर्डिंग को देखकर सपा और बीजेपी में खलबली मच गई है. बताया जा रहा है कि बीजेपी ऑफिस के बाहर नेताजी की तस्वीर लगाकर एक अलग मैसेज देने की कोशिश की गई है. अपर्णा के अलावा इस होर्डिंग में चौधरी विवेक बालियान की भी तस्वीर है. कहा ये भी जा रहा है कि यह होर्डिंग अपर्णा ने नहीं बल्कि विवेक बालियान ने लगवाई. इस होर्डिंग पर लिखा है, ‘श्रद्धेय नेताजी की 85वीं जयंती पर शत शत नमन’.

उपचुनाव से पहले UP में पोस्टर वार

दरअसल, यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव है. इससे पहले यहां पोस्टर्स और नारे को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. हाल के कुछ दिनों में लखनऊ की सड़कों पर जमकर पोस्टर्स वार देखने को मिले हैं. कहीं ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ देखने को मिला तो कहीं ‘सत्ताईस के खेवनहार.’ ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ वाला पोस्टर समाजवादी पार्टी ऑफिस के बाहर लगाया गया था, जिसमें अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई थी. वहीं, ‘सत्ताईस के खेवनहार’ वाला पोस्टर संजय निषाद के आवास के बाहर लगाया था.

इन 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की जिन नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें अंबेडकरनगर की कटेहरी, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और गाजियाबाद सीट शामिल हैं.