ब्रेकिंग
झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार... कबीरधाम का फिर बजा डंका! काम देने में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना कवर्धा; मिली बड़ी कामयाबी आजादी के 'अमृत काल' में ये कैसी मजबूरी? सूरजपुर में 1KM पैदल चलकर डबरी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्...

छत्तीसगढ़ः ताबड़तोड़ एक्शन जारी, एनकाउंटर में मारे 5 नक्सली, 2 जवान भी घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है. पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित माड़ के जंगलों में हो रही है. सुबह से ही इस इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. कांकेर के पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है. मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. वहीं, घायल दो जवानों रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज शुरू हो गया है.

महाराष्ट्र सीमा से लगे कांकेर नारायणपुर जिले के बॉर्डर और कोकुर के जंगलों में बड़ी मुठभेड़ चल रही है. मौजूदा जानकारी के मुताबिक, अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इसके अलावा सुरक्षाबलों ने दो हथियार भी बरामद किए हैं. फिलहाल रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है.

कुछ दिन पहले चलाया था सर्च ऑपरेशन

जिस इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है, वह इलाका प्रभावित है. यही कारण है कि जवानों से संपर्क करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सुरक्षाबल ने हाल ही में अबूझमाड़ के जंगलों में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. इसके अलावा4 अक्टूबर को भी इन्हीं जंगलों में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चला था, जिसमें करीब 31 नक्सली मारे गए थे. दरअसल, नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है.