ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

बच्ची की बलि, सीना चीरकर निकाला दिल, बिना कपड़ों में तंत्र पूजा; सिद्धी पाने के लिए कातिल बनी मां

झारखंड के पलामू में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अंधविश्वास में एक मां ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की बलि दे दी. सिद्धि पाने के लिए मां ने बच्ची का सीना चीरकर दिल निकाल लिया और तंत्र पूजा की. बच्ची की बलि देने के बाद महिला ने लाश को वहीं दफन कर दिया. हालांकि, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खरारपर गांव की है. आरोपी महिला का नाम गीता देवी है. मृतक बच्ची का नाम परी कुमारी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने वहीं बिना कपड़ों में रात में तंत्र पूजा की. फिर बच्ची को भी वहीं दफना दिया.

महिला ने क्यों दी बेटी की बलि?

आरोपी महिला का पति अरुण राम दिल्ली में नौकरी करता है. उसे भी घटना की सूचना दे दी गई है. सास कौशल्या देवी ने बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, खरापर गांव के रहने वाले अरुण राम की घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उसकी पत्नी गीता देवी काफी परेशान रहती थी. इसी दौरान किसी ने उसे बताया कि तंत्र मंत्र के जरिए घर की माली स्थिति सुधारी जा सकती है.