ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

महाराष्ट्रः औरंगाबाद की 2 सीटों पर जीत को लेकर ऐसे ही कॉन्फिडेंट नहीं हैं ओवैसी, 5 महीने पहले ही मिल गए थे संकेत

महाराष्ट्र की सियासत से किंगमेकर बनने की उम्मीद से चुनावी मैदान में AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. इनमें से 13 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो 4 सीटों पर दलित समाज के लोगों को टिकट दिया है. AIMIM ने मराठावाड़ा के औरंगाबाद की दो सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं और पार्टी प्रमुख ओवैसी ने दोनों ही सीटों पर जीत का दावा भी किया है. उन्होंने कहा कि औरंगाबाद से हमारे दो विधायक जीतकर जाएंगे.

बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच सिमटे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी को औरंगाबाद की दो सीटों पर जीत का कॉन्फिडेंस ऐसे ही नहीं आया बल्कि पांच महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे से ही संकेत मिल गए थे. यही वजह है कि ओवैसी पूरे आत्मविश्वास के साथ औरंगाबाद में जीत का दावा कर रहे हैं.

औरंगाबाद में AIMIM की मजबूत चुनौती

ओवैसी ने औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) जिले की औरंगाबाद सेंट्रल और औरंगाबाद पूर्वी सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. औरंगाबाद सेंट्रल सीट पर AIMIM से नासिर सिद्दीकी तो औरंगाबाद पूर्वी सीट से इम्तियाज जलील चुनाव लड़ रहे हैं. इम्तियाज जलील के सामने सपा और वंचित बहुजन अघाड़ी ने मुस्लिम प्रत्याशी को उतार रखा है जबकि बीजेपी से मोरेश्वर सावे और कांग्रेस से लाहू हनमनत्रो चुनाव लड़ रहे हैं. इसी तरह सेंट्रल सीट पर नासिर सिद्दीकी को वीबीए के जावेद कुरैशी से मुकाबला करना पड़ रहा है तो शिवसेना (यूबीटी) के बालासाहेब थोराट तो शिंदे की शिवसेना से प्रदीप जयसवाल से फाइट है.