ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

कार्तिक पूर्णिमा पर जाम हो गया पटना, दीघा में गाड़ियों की कतार, सड़क पर रेंगते दिखे वाहन

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब उमड़ा. मां गंगा में डुबकी लगाने लाखों श्रद्धालु पटना पहुंचे. नतीजा, राजधानी में भारी जाम लग गया. पटना-दीघा एलिवेटेड रोड पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए. भारी जाम की वजह से प्रशासन की सारी व्यवस्था ध्वस्त हो गई.

लोग जाम से बचने के लिए रॉन्ग साइड में भी गाड़ी चलाते दिखे. इस वजह से चौक-चौराहों पर भयंकर जाम की स्थिति दिखाई दी. हालांकि, पटना ट्रैफिक पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी. लेकिन भारी भीड़ के आगे ट्रैफिक पुलिस भी लाचार दिखाई दी.

जाम की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी छपरा और सोनपुर जाने वाले यात्रियों को हुई. हालांकि, जो वाहन चालक दीघा होते हुए आरा जाने वाले थे, वो भी परेशान दिखे. जाम को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे मानो पूरा शहर सड़क पर आ गया हो.

हालांकि, जाम की स्थिति गांधी मैदान से एनआईटी घाट की ओर जानेवाली सड़क पर भी देखने को मिली. स्टेशन रोड से बेली रोड की ओर जाने वाली सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतारें दिखीं. पटना स्टेशन के पास गर्दनीबाग जाने वाली सड़क पर फ्लाईओवर के नीचे वाहन फंसे दिखाई दिए.

पटना में दीघा पुल और एम्स पुल तक भयंकर जाम लगा है. यहां की सड़कों पर हजारों वाहन फंसे हुए हैं. जाम के कारण गंगा स्नान कर लेने के पश्चात दूसरे जिलों से पटना आए हुए लोग अपने वापस के गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. जाम के कारण लोग न तो हाजीपुर जा पा रहे हैं और न ही सोनपुर जा पा रहे हैं. और तो और, जो लोग स्नान करने के लिए गंगा नदी के तट तक आना चाहते थे, वह भी नदी के तट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

पटना में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घट श्रद्धालुओं से भरे नजर आए. त्रिवेणी घाट श्रद्धालु से पटा नजर आया. मस्ताना घाट और कटैया घाट मां गंगा के जयकारे से भक्तिमय दिखाई दिए. कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल लाखों श्रद्धालु पटना सहित भोजपुर, बक्सर, सारण, सीवान, गोपालगंज सहित अन्य जिलों से आते हैं. वहीं, पटना रेलवे स्टेशन, दानापुर रेलवे स्टेशन, पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन सहित सचिवालय हॉल्ट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी. यहां श्रद्धालु ट्रेन पकड़ने आए थे.