ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

गुटखा खा रही थी महिला, पति ने पीठ पर मारा तो गले में सुपारी अटकने से चली गई जान

भोपाल। ईंटखेड़ी इलाके में पिछले महीने संदिग्ध अवस्था में मृत मिली महिला के मामले में पुलिस ने उसके पति को गैर इरादतन हत्या का आरोपित माना है। महिला की मौत से कुछ देर पहले आरोपित पति ने उससे मारपीट की थी, जिससे महिला की श्वासनली में सुपारी अटक गई थी, जो उसकी मौत का कारण बनी।

पीएम में इस बात की पुष्टि होने पर और घटनास्थल के सीसीटीवी जांचने के बाद ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने महिला के पति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है, फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि 26 वर्षीय सीमा जाटव और सोनू जाटव टीलाजमालपुरा में रहते थे

पिछले करीब तीन महीने से दोनों अचारपुरा स्थित एक पाइप कंपनी की फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी के रूप में रह रहे थे। फैक्ट्री का संचालन शुरू नहीं हुआ है, जिससे दोनों अकेले ही रहते थे।

महिला के स्वजनों का आरोप- रोजाना मारपीट करता था आरोपित

दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, उनके दो बच्चे हैं। महिला के स्वजनों का कहना है कि उसका पति उससे भीख मंगवाता था और रोजाना मारपीट करता था। वहीं घटना 13 अक्टूबर की है, सीमा और सोनू के बीच विवाद हुआ था।

सोनू ने सीमा की पीठ पर मारा तो सीमा के मुंह का जर्दा उसके गले में चला गया और सुपारी श्वासनली में फंस गई थी। इससे सीमा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, कुछ देर बाद दोनों सो गए थे। वहीं सुबह सीमा मृत अवस्था में मिली।

आनंद नगर में एक बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस फांसी लगाने के कारणों की जांच कर रही है। पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय ईशू रंजन आनंद नगर इलाके के मानक बिहार में रहता था।

वह सैम कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार रात को वह अपने रूम में था, सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।