ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

आज शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, करेंसी मार्केट से लेकर ये सब भी रहेंगे बंद

अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, आज यानी कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन आप शेयर बाजार से कमाई नहीं कर पाएंगे. आज गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार और करेंसी मार्केट बंद रहेंगे. इस दौरान BSE-NSE पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. इस दिन डेरिवेटिव, इक्विटी, एसएलबी, मुद्रा डेरिवेटिव और ब्याज दर डेरिवेटिव में भी कारोबार दिन भर बंद रहेगा.

वहीं, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच बंद रहेगा, जबकि यह शाम को 5 बजे के बाद 11 बजे तक रात में ये खुला रहेगा. इसके अलावा कारोबारी हफ्ते का आखिरी होने के चलते अब बाजार सीधे सोमवार यानि 3 दिन बाद ही खुलेंगे. आइए जानते हैं शेयर बाजार में किस किस छुट्टी रहने वाली है.

BSE में कब-कब है छुट्टी?

बीएसई हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अनुसार, 2024 में 16 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी. इस साल अब तक 13 दिन शेयर बाजार बंद रह चुके हैं, पिछली बार 1 नवंबर, शुक्रवार को लक्ष्मी पूजन के लिए बंद थे. इसके बाद, 25 दिसंबर, बुधवार को क्रिसमस के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे. इसके अलावा 20 नवंबर को महाराष्ट्र में चुनाव के चलते शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं.

वीकेंड की छुट्टियां

  • 16 नवंबर: शनिवार
  • 17 नवंबर: रविवार
  • 23 नवंबर: शनिवार
  • 24 नवंबर: रविवार
  • 30 नवंबर: शनिवार

2024 में शेयर बाजार की छुट्टियां

1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर भी शेयर बाजार बंद था, हालांकि एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र शाम 6:00 से 7:10 बजे तक आयोजित किया गया था. अब नवंबर में 15 और 20 तारीख को बाजार बंद रहेगा. इसके बाद, दिसंबर में क्रिसमस (25 दिसंबर) को एक दिन की छुट्टी होगी.