ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

10 साल का बच्चा अकेले निकला घर से बाहर, गिरफ्तार हो गई मां

अमेरिका के जॉर्जिया में एक महिला को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसने कथित तौर पर अपने बेटे को खतरे में डाल दिया. दरअसल, महिला का बेटा घर से कुछ दूरी पर अकेले चला गया था. बच्चे की उम्र महज 10 साल है और वो एक मील से भी कम दूरी पर चला गया था. इस कारण उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. महिला को उसके 10 साल के बेटे को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया. अधिकारियों ने महिला पर आरोप लगाया कि उसने अपने बेटे की निगरानी नहीं रखी, जिस कारण वो घर से लगभग एक मील दूर तक चला गया था.

41 साल की ब्रिटनी पैटर्सन नाम की महिला ने 30 अक्टूबर को अपने दूसरे बेटे को डॉक्टर के पास ले गई थी. महिला को फैनिन काउंटी शेरिफ विभाग ने फोन करके बताया कि उनका बेटा सोरेन घर से निकलकर शहर चला गया है. महिला पहले तो थोड़ा परेशान हुई लेकिन, उसकी सुरक्षा के बारे में उसे ज्यादा चिंता नहीं थी.

बॉन्ड भरने को किया मजबूर

डेप्यूटी ने आकर सोरेन को घर वापस छोड़ दिया. पैटर्सन ने सोचा कि बेटे के वापस आने के बाद पूरा मामला समाप्त है. लेकिन, कुछ घंटे बाद, शेरिफ विभाग के अधिकारियों ने परिवार के घर पर जाकर पैटर्सन को गिरफ्तार कर लिया. महिला को गिरफ्तार करके उसे हिरासत में लिया गया. उसके बाद महिला को 500 डॉलर का जमानती बॉन्ड भरने के लिए मजबूर किया.

पैटर्सन को इस बात का काफी बुरा लगा. उसने मीडिया से बातचीत में बताया कि उस समय उसे गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन महसूस हो रहा था. क्योंकि, मेरे बच्चे शेरिफ विभाग के अधिकारियों की तरफ से ऐसा करते हुए देख रहे थे. उन्होंने मुझसे अपने हाथ पीछे करने को कहा और मुझे उस समय तक समझ में नहीं आ रहा था कि मैंने ऐसा क्या कर दिया है जो मेरे साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है.

हमेशा बच्चों को रखेंगे निगरानी में

शेरिफ विभाग के अधिकारियों ने पैटर्सन को यह शर्त दी है कि अगर वह एक सुरक्षा योजना पर हस्ताक्षर करती है तो उसके बच्चे घर से कभी अकेले दूर नहीं जाएंगे. उस योजना में यह गारंटी दी जाए कि उसके बच्चे हमेशा निगरानी में रहेंगे. पैटर्सन ने बताया कि अधिकारियों की तरफ से उसपर योजना पर साइन करने का दबाव बनाया गया. कहा गया कि अगर वो इसपर साइन कर देती है तो उसपर से आरोप हटा दिया जाएगा. पैटर्सन ने फॉर्म पर साइन करने से मना कर दिया. महिला ने कहा कि वो इस झूठे आरोप का विरोध करेगी, जिसके लिए एक साल तक जेल हो सकती है.

पैटर्सन ने कहा कि यह सही नहीं है मैंने कुछ गलत नहीं किया है, मैं इसके लिए लड़ूंगी. पैटर्सन के वकील, डेविड डीलुगस ने कोर्ट में सवाल किया, क्या अब माता-पिता को अपने बच्चों के किस सटीक जगह पर गए हैं इसको हमेशा जानना होगा? उन्होंने कहा, क्या सभी माता-पिता को अपने बच्चे पर जीपीएस लगाना होगा? माता-पिता अपने बच्चों के लिए अमूमन सही फैसले ही लेते हैं.