ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

सहारनपुर: सौतेले पिता पर दो बेटियों और दो नातिन संग रेप का आरोप, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला ने अपने अपने सौतेले पिता पर रेप और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. कहा कि बड़ी बहन से भी पिता कई बार रेप कर चुका था. रेप से बड़ी बहन गर्भवती हो गई थी. अबॉर्शन के समय फिर बड़ी बहन की मौत हो गई. यही नहीं, पीड़िता ने ये भी कहा कि उसकी दोनों बेटियों से भी सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया है. इससे दोनों लड़कियां तनाव में है.

आरोप लगाया कि सौतेले पिता के दोनों बेटे भी उन लोगों पर गंदी नजर रखते हैं. पीड़िता ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की. मामला मंडी क्षेत्र का है. मंगलवार को पुलिस लाइन में एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि उसका सौतेला पिता है, जो उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है.

बोली- बड़ी दीदी से जब रेप किया तो वो प्रेग्नेंट हो गईं. उनकीअबॉर्शन करवाने के दौरान चार साल पहले मौत हो गई. अब सौतेला पिता मेरी दोनों बेटियों से भी रेप करता है. कहा- चार माह पहले मेरी छोटी बेटी ने खुदकुशी की कोशिश की थी. पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस पर भी लगाया आरोप

आरोप लगाया कि उसने कोतवाली मंडी पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. वहीं, हिंदू विश्व अखाड़ा परिषद से पंडित निपुण भारद्वाज ने मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है. कहा- हमारी हिंदू बहन के ऊपर जिस तरह से अत्याचार हो रहा है. जिले का पुलिस प्रशासन मौन बैठा हैं, अगर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है तो उनके द्वारा सभी हिंदू संगठन को साथ लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

मामले में क्या बोले एसपी?

उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी. पीड़िता का ये भी कहना है कि सौतेले पिता के दो बेटे हैं. वो लोग भी उन लोगों पर गंदी नजर रखते हैं. छेड़छाड़ करना तो उनके लिए आम बात है.