ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

राजस्थान: दो काले कुत्तों के साथ मंदिर पहुंचा साधु, पुजारी ने टोका तो कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

राजस्थान के पाली में एक साधु ने मंदिर के पुजारी पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद मंदिर में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद दूसरे संत और श्रद्धालुओं ने आरोपी से पुजारी को बचाया. वारदात के बाद आरोपी साधु नग्न हालात में फरार हो गया. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट सहित भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले त्वरित कार्रवाई कर इलाके में नाकाबंदी कर दी. घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी साधु को नया गांव क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ जारी है. मामला पाली के नागा बाबा बगेची गणेश मंदिर का है. यहां 60 वर्षीय महंत सुरेश गिरी पर रविवार सुबह करीब पौने छह बजे बगेची में रूके एक 32 साल के युवक ने चाकू से हमला कर दिया. आरोपी साधु के भेष में था.

दो काले रंग के कुत्तों के साथ पहुंचा साधु

जानकारी के अनुसार, 32 साल का भवानी शंकर नाम का एक साधु शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे पाली के नागा बाबा बगेची में रूका. उसके साथ दो काले रंग के कुत्ते भी थे. रविवार सुबह जब मंदिर में आरती हो रही थी. इस दौरान बगेची के महंत सुरेशगिरी ने आरोपी साधु भवानी शंकर से उसका परिचय पूछा और किस आश्रम से आए इसके बारे में जानकारी लेनी चाही. इस पर आरोपी साधु गुस्सा हो गया. उसने काले रंग की कंबल ओढ़ रखी थी जिससे खोल दिया और चाकू से महंत पर हमला कर दिया.