ब्रेकिंग
UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स... Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट... Unique Vow Fulfilled: 'पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान', मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्... Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ... LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी... Nainital Village Electricity: नैनीताल के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, विधायक राके... Maharashtra Road Accident News: महाराष्ट्र में स्कॉर्पियो और बस की भीषण भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की... Lashkar Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; लश्कर आतंकी शब्बीर दबोचा गया, ...

मरने के बाद भी पत्थर पर पटकता रहा दरिंदा, दिल दहला देगी 3 माह के मासूम से बदले की कहानी

मध्य प्रदेश के सतना में एक तीन माह की मासूम की निर्मम हत्या की खबर सामने आई है. इस वारदात में एक युवक ने तीन माह के मासूम को पत्थर पर पटक पटक कर मार डाला है. पहली बार पटकने में ही बच्चे की मौत हो गई थी, लेकिन आरोपी पर इस कदर दरिंदगी सवार थी कि वह लगातार चार बार कपड़े की तरह से पत्थर पर पटका. यही नहीं, जाते जाते आरोपी ने एक बड़ा सा पत्थर उठाकर बच्चे के ऊपर फेंका और मौके से फरार हो गया. यह वारदात सात नवंबर की रात में सतना रेलवे स्टेशन परिसर की है. सूचना मिलने पर हरकत में आई जीआरपी ने मामले की जांच करते हुए महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया है.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जब वारदात कबूल करते हुए जो कहानी बताई तो पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए. जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जीआरपी के मुताबिक इस वारदात के संबंध में स्टेशन परिसर में ही रहने वाले प्रिंस पांडेय ने शिकायत दी थी.उन्होंने बताया था कि रात में वह अपने 3 माह के बच्चे के साथ सोए थे. रात में करीब 3 बजे के आसपास कोई व्यक्ति आया और उनके बच्चे को उठा ले गया.

बच्चा चोर समझ कर शुरू हुई जांच

पुलिस को लगा कि यह हरकत किसी बच्चा चोर गिरोह की है. ऐसे में पुलिस तत्काल हरकत में आई और बच्चे की तलाश शुरू कर दी. अगले दिन सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सतना के पन्नीलाल चौक के पास एक बोरे से ढंके और पत्थर से दबे एक बच्चे का शव मिला है. इस सूचना पर जीआरपी ने बच्चे के पिता को ले जाकर शव की शिनाख्त कराई.इसके बाद पुलिस ने घटना की कड़ियां जोड़ते हुए महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को स्टेशन परिसर से ही दबोच लिया. आरोपी की पहचान हनुमान नगर नई बस्ती के रहने वाले वीरेंद्र चौधरी के रूप में हुई है.