ब्रेकिंग
भाजपा युवा मोर्चा में भरतेश बंसल को प्रदेश पदाधिकारी की जिम्मेदारी Phulo Devi Netam: 'नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया'; सांसद फूलो देवी नेताम का बड... Dhamtari Crime News: धमतरी में 82 दिन बाद मिली लापता शख्स की लाश! मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के स... Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले...

भोजशाला मां बागेश्वरी का मंदिर था, है और रहेगा- रामेश्वर शर्मा, कहा- सत्य एक दिन सबके सामने आएगा

भोपाल: मध्यप्रदेश के हिंदूवादी नेता भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा की कार्यशाला को संबोधित करने धार पहुंचे। कार्यशाला के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोजशाला के दर्शन किए। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा राजा भोज द्वारा निर्मित 84 खंभों पर टिकी यह भोजशाला मां बागेश्वरी का मंदिर है।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोजशाला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह हमारी बौद्धिक परंपरा का बड़ा केंद्र हुआ करता था, जिसे मुगल आततायियों ने ध्वस्त करने का प्रयास किया। शर्मा ने कहा कि यह हमारी प्राचीन विरासत है। वास्तुकला के साथ साथ यह हमारा आध्यात्मिक केंद्र रहा है।

मैं सभी सनातनियों से आग्रह करता हूं जब भी धार आएं तो भोजशाला के दर्शन करने अवश्य जाएं। मां बागेश्वरी से प्रार्थना करें कि वह हमें ऐसी बुद्धि प्रदान करें कि हम अपनी सनातनी परंपराओं, मूल्यों और धरोहरों को संरक्षित कर सकें। शर्मा ने कहा कि भोजशाला मां बागेश्वरी का मंदिर था, है और रहेगा। सत्य एक दिन सबके सामने आएगा जिसे सभी को स्वीकार करना होगा।