भोपाल। राजधानी के नजीराबाद इलाके में रविवार को एक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना में बच्ची के माता-पिता भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दंपती अपनी बेटी को लेकर राजगढ़ से नजीराबाद इलाके में मेला घूमने के लिए आए थे। यहां रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई, जिससे हादसे में मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर सड़क हादसे की जांच शुरू की है।
ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़...
Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे...
Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव...
सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्...
"अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम...
बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी...
Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ...
मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड...
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...
नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार राजगढ़ निवासी भगवान सिंह रविवार को अपनी पत्नी और चार साल की बेटी अनन्या के साथ बाइक पर ग्राम देव बरखेड़ी में आयोजित मेले में घूमने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई और तीनों जमीन पर गिर गए।
हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात के समय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। वहीं उसके माता-पिता को भी चोट आई है, जिनका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
सूखी सेवनिया इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सूखीसेवनिया पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय कैलाश अहिरवार अपने परिवार के साथ सूखीसेवनिया में रहता था और मजदूरी करता था। वह रविवार रात किसी काम से बाजार आया था और पैदल वापस घर की ओर जा रहा था, तभी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर आरोपित की तलाश कर रही है।
स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भोपाल का सबसे बड़ा मंच है। यहाँ विभिन्न समाचार पत्रों /टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पुरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।
Prev Post