ब्रेकिंग
जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक दुर्ग में 'बचपन का टिकट' कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने... सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश Bilaspur Airport Night Flight: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की सुविधा शुरू; सीएम विष्णुद... Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर... Dhamtari Municipal Corporation Budget 2026: धमतरी नगर निगम का बजट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा; विकास ... मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ...

मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग ,एक की मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आने वाले नूराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पट्टे की जमीन को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद में फायरिंग हो गई, इस दौरान बिजौली गांव में रहने वाले कृष्णा गुर्जर की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जानकारी के अनुसार लभनपुरा गांव में जाटवों के पट्टे की जमीन को लेकर यह विवाद चल रहा था। यहां पर कृष्णा गुर्जर और बुलाकी गुर्जर दोनों इस जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जिसके चलते दोनों परिवारों के बीच लड़ाई चल रही है।

शुक्रवार को कृष्णा गुर्जर अपने भाई करतार और अंकुर गुर्जर के साथ खेत में थे। इस दौरान बुलाकी गुर्जर और उनके बेटे जितेंद्र गुर्जर अपने साथियों के साथ वहां पर आ गए और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस घटना में बुलाकी और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी कृष्णा गुर्जर की मौत हो गई करतार और अंकुर और देसाई गुर्जर घायल हो गए हैं। इनको ग्वालियर रेफर किया गया है नूराबाद थाना क्षेत्र का मामला है।