ब्रेकिंग
UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स... Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट... Unique Vow Fulfilled: 'पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान', मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्... Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ... LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी... Nainital Village Electricity: नैनीताल के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, विधायक राके... Maharashtra Road Accident News: महाराष्ट्र में स्कॉर्पियो और बस की भीषण भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की... Lashkar Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; लश्कर आतंकी शब्बीर दबोचा गया, ...

‘पटाखे जलाने से रोकना अनुचित’ इंदौर में हुए बवाल पर CM मोहन का बड़ा बयान, कहा- उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटेंगे

भोपाल: दीपावली पर पटाखे फोड़ने को हुए विवाद पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली के अवसर पर इंदौर से जानकारी आयी कि वहां एक स्थान पर कुछ बच्चों एवं अन्य लोगों को पटाखे जलाने से रोका गया, जो अनुचित है। कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास नहीं कर सकता। यदि कोई अपने हाथ में कानून लेता है तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी धर्मों का पूर्ण सम्मान है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सभी राज्यों में सुशासन के लिए जानी जाती है। शासन की व्यवस्था प्रभावी होने पर कोई व्यक्ति कानून हाथ में नहीं ले सकता। किसी को पटाखे जलाने से नहीं रोका जा सकता। ऐसे उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में इंदौर में उन लोगों को उसी स्थान पर पटाखे जलाने का अवसर दिया गया, जिन्हें पटाखे जलाने से रोका गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने दायरे में रहकर सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

बता दें कि कल इंदौर में एक पक्ष ने बच्चों को पटाखे चलाने से रोक दिया। इस पर दूसरे पक्ष ने मस्जिद और कुछ घरों पर पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और कई वाहनों में तोड़ फोड़ की गई और आग लगा दी गई।