ब्रेकिंग
Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने से नहीं खराब होगा मेकअप, लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए अपनाएं... Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौ... UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स... Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट... Unique Vow Fulfilled: 'पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान', मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्... Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ... LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी... Nainital Village Electricity: नैनीताल के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, विधायक राके...

इन टेक्नोलॉजी ने COVID 19 के बाद ऐसे बदल दी आपकी जिंदगी, अब बन चुकी है जीवन का हिस्सा

कोविड-19 महामारी ने दुनिया को एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया जिसने हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया. लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस के नियमों ने हमें घरों में कैद कर दिया, जिसने हमारे रहन-सहन और काम करने के तरीकों में आमूलचूल बदलाव ला दिया. इस मुश्किल समय में टेक्नोलॉजी हमारा सबसे बड़ा साथी बनकर उभरी. टेक्नोलॉजी ने न सिर्फ हमें एक-दूसरे से जुड़े रहने में मदद की, बल्कि हमारे काम करने और एंटरटेनमेंट करने के तरीकों को भी बदल दिया.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक, हर सेक्टर में टेक्नोलॉजी ने अपनी पैठ बना ली. कोरोना काल ने हमें यह महसूस कराया कि टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है और हम अब इसके बिना नहीं जी सकते हैं.

इन टेक्नोलॉजी ने बदली कोरोना के बाद जिंदगी

आइए जानते हैं कैसे इन टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को बदल दिया-

1. क्विक कॉमर्स: मिनटों में होम डिलीवरी

लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. ऐसे में क्विक कॉमर्स ऐप्स हमारे लिए वरदान साबित हुए. इन ऐप्स की मदद से हम घर बैठे ही हर जरूरी चीज मंगवा सकते थे. चाहे वह किराने का सामान हो या फिर दवाइयां, सब कुछ, कुछ ही मिनटों में हमारे घर पहुंच जाता था. Blinkit, Zepto, Swiggy Instamart, Dunzo आदि जैसे ऐप्स कुछ ही मिनटों में डिलीवरी देते हैं.

2. वॉट्सऐप ग्रुप: ऑफिस का नया ठिकाना

वॉट्सऐप ग्रुप्स लॉकडाउन के दौरान हमारे लिए ऑफिस बन गए. वॉट्सऐप ने ग्रुप मेंबर्स की संख्या को 1000 तक पहुंचा दिया. इससे एक ही ग्रुप में 1000 लोगों का जुड़ना आसान हो गया. ऑफिस के काम से लेकर दोस्तों के साथ चैटिंग तक, सब कुछ वॉट्सऐप ग्रुप्स पर ही होता था. कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए वॉट्सऐप ग्रुप बनाए, ताकि वे घर से काम करते हुए भी एक-दूसरे से जुड़े रह सकें.

3. वीडियो कॉलिंग: आमने-सामने की बातचीत

वीडियो कॉलिंग ने हमें अपने दोस्तों और परिवार वालों से जुड़े रहने में मदद की. लॉकडाउन के दौरान हम वीडियो कॉल के जरिए ही एक-दूसरे से मिल पाते थे. वीडियो कॉलिंग ने हमारी सोशल लाइफ को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई. कई लोगों के परिवार के सदस्य दूसरी जगहों पर फंसे हुए थे, ऐसे में वीडियो कॉल के जरिए उनसे जुड़ना आसान हुआ.

4. ऑनलाइन मीटिंग: घर से ऑफिस

ऑनलाइन मीटिंग्स ने ऑफिस के काम करने के तरीके को बदल दिया. अब हमें ऑफिस जाने की जरूरत नहीं थी, हम घर से ही मीटिंग्स में शामिल हो सकते थे. गूगल मीट, जूम, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म ने ऑनलाइन मीटिंग्स को आसान बना दिया. आज भी ये प्लेटफॉर्म्स वर्चुअल मीटिंग, वेबिनार आदि के लिए यूज किए जाते हैं.

5. ओटीटी: एंटरटेनमेंट का नया जरिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिजनी+ हॉटस्टार ने हमें घर बैठे ही मूवीज और वेब सीरीज देखने का मौका दिया. सिनेमाहॉल बंद होने की वजह से लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर अट्रैक्ट हुए. अब कई लोग सिनेमाहॉल, डिश केबल या D2H सर्विस पर पैसा खर्च करना पसंद नहीं करते. इसकी जगह ओटीटी सब्सक्रिप्शन खरीदा जा रहा है.

कोरोना महामारी ने हमें कई तरह से बदल दिया है. टेक्नोलॉजी ने इस बदलाव में सबसे अहम भूमिका निभाई है. आज हमारी जिंदगी टेक्नोलॉजी के बिना अधूरी सी लगती है. इन टेक्नोलॉजी ने न सिर्फ हमारी जिंदगी को आसान बनाया है, बल्कि हमें एक-दूसरे से जुड़े रहने में भी मदद की है.