ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

नशेबाज लड़की से बनाते रहे संबंध, 20 लोग हो गए HIV पॉजिटिव, पत्नियों में भी फैला संक्रमण

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक नशेड़ी लड़की ने कोहराम मचा दिया. नशे की लत में उसने लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध संबंध बनाए. उसके संपर्क में आए 20 लोग एचआईवी पॉजीटिव पाए गए हैं. इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं. ये महिलाएं उन युवकों की पत्नियां हैं जिन्होंने नशेड़ी लड़की से अवैध संबंध बनाए थे. मामला पुलिस तक पहुंच गया है. एचआईवी पॉजिटिव लोगों से पूछताछ की जा रही है.

नशेड़ी लड़की के संपर्क में ज्यादातर नशेबाज युवक ही एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं यह भी बताया जाता है कि जो नशेड़ी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से कई शादीशुदा हैं. जिनके संपर्क में आने के बाद उनकी पत्नियों भी एचआईवी पॉजीटिव पाई गई हैं. 6 माह में रामनगर में 20 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. जिला अस्पताल की जांच में इनकी पुष्टि की गई है.

नशेबाज लड़की ने कर दिए HIV पॉजिटिव

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रामनगर में एक नाबालिग लड़की नशा करती है. वह स्मैक व अन्य महंगे नशीले पदार्थों का सेवन करती है. इसके लिए वह लोगों को फंसाकर उनसे अवैध संबंध बनाकर पैसे लेती है. उसके संपर्क में अधिकतर नशेबाज युवक रहते हैं. नाबालिक लड़की को खुलेआम शहर की किसी भी गली में घूमते हुए देखा जा सकता है.

ऐसे हुआ खुलासा

लोगों में एचआईवी पॉजिटिव होने का खुलासा तब हुआ जब लड़की के संपर्क में आए नशेड़ी युवकों के स्वास्थ्य में कमजोरी व अन्य शिकायतें मिली. परिजन जब इनका परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो उनकी जांच में एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई. जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. सभी HIV पॉजिटिव मरीजों की काउंसिलिंग की गई तो एक ही लड़की का नाम सामने आया.

हर साल आते हैं 20 केस

मामले में जानकारी देते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश पंत ने बताया कि रामनगर में पिछले तीन से चार वर्ष में हर वर्ष करीब 20 केस एचआईवी पॉजिटिव के पाए जाते हैं. उन्होंने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से लेकर अभी तक 6 माह में 19 एचआईवी पॉजीटिव पाए गए हैं, जिनकी जांच रामनगर के सरकारी अस्पताल में की गई है. उन्होंने कहा कि मामला काफी गंभीर है तथा इसकी जांच कराई जा रही है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग भी एचआईवी पॉजिटिव आए हैं वह कम उम्र के हैं. इधर मामला उजागर होने के बाद अवैध संबंध बनाने वालो मे हड़कंप मचा हुआ है. वहीं स्वास्थ्य विभाग व पुलिस एवं प्रशासन भी जांच में जुट गया है.