ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

‘जय श्री राम बोलो फिर खाना ले जाओ’, विरोध करने पर मुस्लिम महिला को भगाया, जांच शुरू

मुंबई के टाटा हॉस्पिटल के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स लोगों को खाना बांटते हुए नजर आ रहा है. खाना बांटने वाले शख्स पर आरोप है कि वह खाना बांटते के समय लोगों को जय श्री राम का नारा लगाने को कह रहा है. वीडियो में एक हिजाब पहनी महिला इस बात का विरोध कर रही है कि उसे नारे लगाने के लिए कहा गया और उसने नारे नहीं लगाए तो भगा दिया गया. साथ ही खाना नहीं दिया गया.

स्थानीय लोगों ने जब इस घटना को देखी तो उन्होंने वीडियो बनाना शरू कर दिया और कई लोगों से उनका रिएक्शन लिया. वीडियो में शख्स की नारे लगाने वाली बात को कुछ लोग सही तो कुछ इसे गलत बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि कि खाना बांटने के नाम पर ऐसे नारे लगवाना गलत है. ये भेदभाव है और आप दूसरे धर्म के व्यक्ति पर उसे थोप नहीं सकते हैं.

भोईवाड़ा पुलिस मामले की कर रही जांच

वायरल हो रहे सोशल मीडिया वीडियो पर महिला की आपत्ति पर वीडियो बनाने वाले शख्स उससे कह रहा है कि अगर आप नारे नहीं लगा सकती तो खाना भी मत लो. वीडियो में खान बांट रहा शख्स खुद मान रहा है कि वो नारे लगाकर लोगो को खाना बांट रहा है इसमें कुछ गलत नहीं है. फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद भोईवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पहले भी आ चुका है मामला

हाल ही में गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित पंचशील वेलिंग्टन सोसायटी में उर्दू पढ़ाने जा रहे कारी से जय श्री राम न बोलने पर दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी. शिकायतकर्ता आलमगीर का आरोप था कि पंचशील वेलिंग्टन सोसायटी में 16वें फ्लोर पर वह उर्दू पढ़ाने के लिए जाते हैं. ऐसे में एक जब वह लिफ्ट से 16वें फ्लोर पर जा रहे थे तो एक शख्स ने आलमगीर से सोसायटी में आने का कारण पूछा और जबरन जय श्री राम बोलने के लिए कहा, उन्होंने जय श्री राम नहीं बोला तो उसे लिफ्ट से निकाल दिया गया.