ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

मंदिर में शिल्पा शेट्टी के फोटो खिंचवाने पर बवाल, सेवादार और एक अधिकारी को नोटिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की एक तस्वीर वायरल होने के की वजह से विवाद खड़ा हो गया है. ओडिशा के भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर प्रशासन ने शिल्पा के मंदिर में जाने की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद एक सेवादार और एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दरअसल मंदिर के अंदर तस्वीरें लेने पर प्रतिबंध हैं लेकिन एक्ट्रेस के मंदिर जाने पर उनकी तस्वीरें ली गई थीं.

तस्वीरें सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी है. जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने यह कदम उठाया है. प्रशासन ने सवाल किया है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को मंदिर परिसर में तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने की इजाजत कैसे दी गई, जबकि वहां तस्वीरें और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है. बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को शिल्पा शेट्टी एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में थीं. इस दौरान शाम के समय वो लिंगराज मंदिर दर्शन करने गईं थीं. जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद बवाल मच गया है.

अभिनेत्री के साथ सेवादार और पर्यवेक्षक तस्वीरें वायरल

वहीं भुवनेश्वर के अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) और मंदिर प्रशासन के प्रभारी रुद्र नारायण मोहंती ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘हमारे संज्ञान में आया है कि शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें वायरल हुई हैं. हमने मामले के संबंध में एक सेवादार और एक पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उन्हें सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है. मोहंती ने बताया कि सेवादार और एक पर्यवेक्षक दोनों को अभिनेत्री के साथ तस्वीरों में देखा गया था.

मंदिर में तस्वीरें खींचने पर है प्रतिबंध

वहीं स्थानीय विधायक बाबू सिंह ने भी इस बात पर चिंता जताई है, उनका कहना है कि मंदिर में तस्वीरें लेना पूरी तरह से प्रतिबंध है ऐसे में सवाल उठता है कि प्रतिबंध के बावजूद मंदिर परिसर में कैमरे या मोबाइल फोन कैसे ले जाने दिए गए. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति मंदिर में आते हैं, तब भी अंदर कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होती. मंदिर में आने वाली मशहूर हस्तियों को भी परिसर के अंदर मोबाइल फोन न ले जाने का निर्देश दिया जाता है, लेकिन फिर भी ये गलतियां हो रही हैं. विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.