ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...

भिंड : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीन युवक ट्रक के नीचे आने से कुचल गए जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। घायल को मेहगांव चिकित्सालय लाया गया जो उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गोरमी थाना इलाके के सुकाण्ड गांव के रहने वाला 17 वर्षीय किशोर कुलदीप गुर्जर अपने दो साथियों के साथ गोहद चौराहा जा रहा था, जैसे ही मेहगांव से थोड़ा आगे निकला तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ले बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक तीनों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। जिससे कुलदीप गुर्जर और एक युवक की मौके पर भी मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मेहगांव थाना पुलिस ने डायल 100 और एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया और तीसरे को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।