ब्रेकिंग
Ujjain Mahakal Update: उज्जैन महाकाल मंदिर में विशेष परंपरा; भोलेनाथ को ठंडक देने के लिए शिवलिंग पर ... IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद ... विवियन डीसेना के घर आया नन्हा मेहमान; पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म, फैंस दे रहे बधाइयां Middle East Crisis 2026: हूती, हिजबुल्लाह और ईरान का एक्शन; क्या मिडिल ईस्ट में खुल गया है तीसरा मोर... RBI New Rules for Online Payment: ऑनलाइन पेमेंट पर आरबीआई का नया सुरक्षा कवच, अब फ्रॉड से बचेगा आपका... Som Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत आज, शाम को जलाएं यह विशेष दीपक, महादेव करेंगे ... Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने से नहीं खराब होगा मेकअप, लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए अपनाएं... Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौ... UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर

CM मोहन ने धनतेरस के अवसर पर सड़क पर रेहड़ी वाले से की खरीददारी, ‘‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज धनतेरस के अवसर पर यहां भगवान श्रीगणेश, माता लक्ष्मी की प्रतिमा और मिट्टी से निर्मित दीयों की खरीददारी की। डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इस अवसर के वीडियो साझा करते हुए लिखा है, ‘‘दीपोत्सव का आनंद और स्वदेशी का संकल्प…आज धनतेरस के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा एवं मिट्टी के दीये की खरीदारी की। दुकानदार भाई के चेहरे की प्रसन्नता ने त्योहार के आनंद को दोगुना कर दिया।”

इससे पहले दिन की शुरूआत में सीएम मोहन ने अपने निवास में धन्वंतरि पूजा कर दिन की शुरुआत की। बता दें कि डॉ यादव दीपावली त्योहार के मद्देनजर ‘‘वोकल फॉर लोकल” के नारे के अनुरूप स्थानीय उत्पाद स्थानीय लोगों से खरीदने को प्रोत्साहित कर रहे हैं और वे स्वयं ऐसा कर रहे हैं।